अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर : भारतीय-अमेरिकी लीडर

IANS | May 19, 2026 1:01 PM

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी कम्युनिटी लीडर और पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार अजय भुटोरिया ने सोमवार को कहा कि अदाणी ग्रुप का 10 अरब डॉलर का निवेश अमेरिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी लीडरशीप के लिए एक बड़ा गेम चेंजर है। साथ ही, उन्होंने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए इसे "निर्णायक कानूनी जीत" बताया गया।

अजरबैजान: 13वें वर्ल्ड अर्बन फोरम का आयोजन, 'भारत मंडप' में दिखी देश के बदलते शहरों की तस्वीर

IANS | May 19, 2026 12:42 PM

बाकू, 19 मई (आईएएनएस)। अजरबैजान की राजधानी बाकू में 13वें वर्ल्ड अर्बन फोरम (डब्ल्यूयूएफ 13) में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया, जो बदलते भारत की बुलंद तस्वीर पेश करता है। पवेलियन का उद्घाटन भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर और भारतीय राजदूत अभय कुमार ने किया।

राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा व इंडो-पैसिफिक स्थिरता पर सहमति

IANS | May 19, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक वियतनाम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को यहां वियतनाम के जनरल सेक्रेटरी व राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात कर भारत-वियतनाम संबंधों को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा की।

अदाणी मामले के समाधान से भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा: यूएसआईएसपीएफ

IANS | May 19, 2026 11:45 AM

वॉशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड से जुड़े कानूनी मामले के समाधान से भारत-अमेरिका की बढ़ती आर्थिक साझेदारी में एक बड़ी बाधा दूर हो गई है और इससे अमेरिका में नए भारतीय निवेशों के लिए मार्ग खुल गया है। यह बयान यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसएफ) ने सोमवार को दिया।

कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह

IANS | May 19, 2026 8:14 AM

नई द‍िल्‍ली, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं के अनुरोध पर ईरान पर होने वाला सैन्य हमला फिलहाल रोक दिया गया है।

नॉर्वे बिजनेस समिट में आए कई सीईओ ने भारत में व्यवसाय आसान बनाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की

IANS | May 19, 2026 12:04 AM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में शामिल हुए। इस समिट में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और नॉर्वे और भारत के बिजनेस और रिसर्च समुदाय के 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समिट में शामिल होने के बाद कई कंपनियों के सीईओ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भारत में बिजनेस करना आसान बनाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की।

पीएम मोदी ने नॉर्वे के किंग हेराल्ड V से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती को लेकर हुई बात

IANS | May 18, 2026 11:58 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो के रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की और अलग-अलग क्षेत्र, खासकर नई तकनीक में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों की शानदार तरक्की पर चर्चा की।

भारत-नॉर्वे बिजनेस समिट में पीएम मोदी का आह्वान, कारोबार और रिसर्च साझेदारी मजबूत करने की अपील

IANS | May 18, 2026 11:56 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस हाकोन और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी मौजूद रहे। इस समिट के दौरान पीएम मोदी ने व्यवसायिक समुदाय से नई साझेदारी बनाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की अपील की।

पीएम मोदी के दौरे से पहले इटली में बढ़ा उत्साह, भारत के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का असर वैश्विक स्तर पर: वाणी राव

IANS | May 18, 2026 10:49 PM

रोम, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी के इटली दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। लोगों में काफी उत्साह है। वहीं इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने कहा कि इटली में भारत का दीर्घकालिक दृष्टिकोण और अप्रोच असरदार रहा है।

पीएम मोदी का ओस्लो दौरा बढ़ती साझेदारी और साझा महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक : नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे

IANS | May 18, 2026 8:33 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने सोमवार को बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ते संरक्षणवाद के बीच नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को बनाए रखने के लिए भारत और नॉर्वे के बीच गहरे सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक मामलों में दबाव के तौर पर कूटनीति, व्यापार और तकनीक के इस्तेमाल का विरोध करने के लिए दोनों देशों को एकजुट रहना चाहिए।