यमन के दक्षिणी तट के पास अदन की खाड़ी में जहाज के नजदीक जोरदार विस्फोट, समुद्री तनाव के बीच बढ़ी चिंता

IANS | August 6, 2026 9:54 AM

अदन (यमन), 6 अगस्त (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में यमन के दक्षिणी तट के पासएक टैंकर ने अपने नजदीक तेज धमाके की आवाज सुनने की सूचना दी है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाने के नए अभियान के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका ने इराकी एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध हटाए, ईरान पर लगे बैन में ढील देने से किया इनकार

IANS | August 6, 2026 8:40 AM

वाशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त विभाग ने इराकी कमर्शियल एयरलाइन फ्लाई बगदाद और उसके दो एयरक्राफ्ट को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी अपनी प्रतिबंधित लिस्ट से हटा दिया है।

ईरान पर दबाव बढ़ रहा, यह क्रांति के बाद का सबसे मुश्किल समय: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

IANS | August 6, 2026 8:17 AM

तेहरान, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक सुरक्षित कमर्शियल शिपिंग रूट बनाने पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने देश के लिए वर्तमान समय को काफी मुश्किल भरा बताया और कहा कि प्रतिबंधों और सैन्य टकराव का दबाव बढ़ता जा रहा है।

सत्ता नहीं, बांग्लादेश के व‍िकास, शांत‍ि और लोगों की सुरक्षा के ल‍िए साल के अंत तक वापस लौटूंगी : शेख हसीना

IANS | August 5, 2026 9:51 PM

नई द‍िल्‍ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली में बुधवार को ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रही हैं और इस साल के अंत तक अपने देश लौटना चाहती हैं क्योंकि वहां के लोगों को सुरक्षा, विकास, समृद्धि और शांति का अधिकार है।

देश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- 2024 का छात्र आंदोलन सुन‍ियोज‍ित राजनीत‍िक साज‍िश

IANS | August 5, 2026 9:10 PM

नई द‍िल्‍ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को द‍िल्‍ली में आयोज‍ित एक वर्चुअल बातचीत में मीड‍िया से देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए 2024 के छात्र आंदोलन को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ संगठित समूहों ने इसे हिंसक रूप दे दिया।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, भुवनेश्वर के ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा

IANS | August 5, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुधवार से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू हो रही है। यह बैठक 5 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसमें 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

'सरकारों ने बांग्लादेश को 'राज्य विफलता' की ओर धकेला', आवामी लीग ने यूनुस और बीएनपी सरकार पर लगाए आरोप

IANS | August 4, 2026 2:52 PM

ढाका, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अवामी लीग ने मंगलवार को दावा किया कि तथाकथित जुलाई आंदोलन के दो साल बाद देश 'राज्य की विफलता' की स्थिति में पहुंच गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सुधार, नागरिक स्वतंत्रता और कानून के शासन के वादों की जगह अब सुरक्षा में कमी, व्यवस्थित हिंसा और राजनीतिक एकाधिकार के लिए हथियार बनी राज्य संस्थाएं ले चुकी हैं।

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | August 4, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने सोमवार को बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की विस्तार से समीक्षा की।

भारतीय मूल के बुजुर्ग और पाकिस्तान के एक शख्स की अमेरिकी नागरिकता खत्म करने की मांग, मामला कोर्ट पहुंचा

IANS | August 4, 2026 1:24 PM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका सरकार भारतीय मूल के बुजुर्ग और पाकिस्तान के एक शख्स की अमेरिकी नागरिकता रद्द कराने की कोशिश कर रही है। आरोप है कि उन्होंने पहचान छुपाकर अमेरिका की नागरिकता हासिल की थी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भारतीय सर्जन से की मुलाकात, ब्रिक्स के स्वास्थ्य सुविधाओं में साझेदारी की घोषणा की

IANS | August 4, 2026 12:27 PM

ब्रासीलिया, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डिजिटलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए ब्रिक्स बैंक, ब्राजील सरकार और भारत के नारायण हेल्थ नेटवर्क को शामिल करते हुए एक नई स्वास्थ्य सुविधा सहयोग पहल की घोषणा की है।