अमेरिका ने सोशल मीडिया वीजा की व्यापक जांच का किया बचाव, देश की सुरक्षा का दिया हवाला
वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विदेशी वीजा आवेदकों की व्यापक ऑनलाइन जांच का बचाव किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप सरकार सोशल मीडिया के निरीक्षण को भी वीजा कैटेगरी तक बढ़ा रहा है, जिसमें विदेशी पत्रकारों और कुछ कनाडाई और मेक्सिको के पेशेवर शामिल हैं।