'चीनी एआई से अमेरिकी इनोवेशन को खतरा', सीनेटर ने पेटेंट नियमों को सख्त करने की उठाई मांग
वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर जिम बैंक्स ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग से पेटेंट सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग की है। उनका आरोप है कि चीनी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर अमेरिकी पेटेंट आवेदनों का विश्लेषण कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे अमेरिकी नवाचार, दवा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है तथा अमेरिका की चीन के बायोटेक उद्योग पर निर्भरता बढ़ सकती है।