ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

IANS | August 4, 2026 11:35 AM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तेहरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई के अनुसार, ईरान, होर्मुज स्ट्रेट से होकर एक सिंगल टू-वे रूट बनाने के लिए ओमान के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि जहाज इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजर सकें।

ट्रंप ने कहा ईरान से होर्मुज खोलने पर हो रही बात, तेहरान ने बातचीत से किया इनकार

IANS | August 4, 2026 9:22 AM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही ईरान को "सिर कुचलने से पहले आखिरी मौका" देने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया कि ये अगले एक दिन में संभव है।

अमेरिका के 25 राज्यों ने सेक्शन 301 टैरिफ को लेकर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

IANS | August 4, 2026 8:16 AM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में 25 राज्यों के एक गठबंधन ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कोर्ट के एक डॉक्यूमेंट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 व्यापारिक साझेदारों के सामान पर बड़े नए टैरिफ लगाकर अपने कानूनी अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है।

ईरान के लिए आखिरी मौका, जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेगी बातचीत : डोनाल्ड ट्रंप

IANS | August 4, 2026 12:06 AM

नई द‍िल्‍ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान को लेकर अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा क‍ि ये बातचीत जल्द ही किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। यह कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है। हम होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कर रहे हैं। इसे सचमुच मंगलवार तक खोल दिया जाए। पूरी तरह से खोल दिया जाए।

ईरानी नेतृत्व दोहरे चर‍ित्र वाला, ग‍िड़ग‍िड़ाकर बातचीत की मांग करते हैं, फ‍िर कहते हैं कि कोई चर्चा नहीं हो रही : ट्रंप

IANS | August 3, 2026 9:50 PM

नई दिल्‍ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत के दावों के बीच एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। इस बार ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को 'दोहरे चरित्र वाला' बताया। ट्रंप ने कहा क‍ि वह एक तरफ तो अमेर‍िका के साथ बातचीत के ल‍िए ग‍िड़ग‍िड़ाते रहते हैं और बैठक तय होते ही खुलेआम कहते फ‍िरते हैं क‍ि कोई बातचीत नहीं हो रही है। यहां तक कि होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर भी बड़े-बड़े दावे करने लगते हैं।

रोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, पीओके में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना

IANS | August 3, 2026 6:09 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते कुछ दिनों में भीषण हिंसा और आगजनी देखने को मिल रही है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई में स्थानीय लोगों की मौत भी हुई है।

एक द्विपीय देश ने बदला अपना नाम, राष्ट्रपति बोले- ये सम्मान से जुड़ी बात

IANS | August 3, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रशांत महासागर में स्थित द्विपीय देश नाउरू ने अपना नाम बदल लिया है। विश्व के सबसे छोटे स्वतंत्र गणराज्य को अब रिपब्लिक ऑफ नाओरो नाम से जाना जाएगा। नाम बदलते हुए नाउरू के राष्ट्रपति डेविड एडियांग ने कहा कि ये राष्ट्रीय भाषा की वर्तनी (स्पेलिंग) और उच्चारण से मेल खाता है।

पाक आर्मी के लिए बलूचिस्तान बना नासूर, इलाके में पूरी ताकत झोंकने के बावजूद मुनीर की सेना हुई कमजोर

IANS | August 3, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इस वक्त कई मोर्चों पर हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। एक मोर्चे पर सीमा पार अफगानिस्तान के साथ तनाव, दूसरे मोर्चे पर पीओके और तीसरे मोर्चे पर बलूचिस्तान में बलूच लोगों के साथ पाकिस्तानी सेना के टकराव की स्थिति बनी हुई है।

नेपाल ने सीमा पार यात्रा के लिए भारत सरकार से की राष्ट्रीय पहचान पत्र वैध करने की अपील

IANS | August 3, 2026 3:04 PM

काठमांडू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। एक सीनियर इमिग्रेशन अधिकारी ने कहा कि नेपाल ने औपचारिक तौर पर भारत से अपील की है कि वह बॉर्डर पार यात्रा के लिए उसके राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) को एक वैध ट्रैवल डॉक्यूमेंट के तौर पर मान्यता दे।

क्यूबा में फिर से देशभर में बिजली गुल, अमेरिकी प्रतिबंधों और पावर प्लांट फेल होने की वजह से ब्लैकआउट

IANS | August 3, 2026 2:29 PM

हवाना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल इलेक्ट्रिक यूनियन ने कहा कि क्यूबा में एक बार फिर देश भर में ब्लैकआउट हुआ है। यूनियन ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि देश का नेशनल पावर सिस्टम रविवार को स्थानीय समय 22:43 (02:43 जीएमटी) पर पूरी तरह से कट गया।