'140 करोड़ लोग देते हैं हमारा साथ', नेतन्याहू ने भारत को बताया इजरायल का मजबूत मित्र

IANS | July 6, 2026 12:21 PM

वाशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को अपना दमदार दोस्त बताया है। नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान से असहमति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही इजरायल के एकमात्र सहयोगी हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप निश्चित रूप से व्हाइट हाउस में इजरायल के सबसे बड़े मित्र रहे हैं, लेकिन दुनिया में इजरायल के कई अन्य मजबूत दोस्त भी हैं, जिनमें से एक भारत है।

एस जयशंकर का कतर दौरा हुआ समाप्त, पीएम थानी के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

IANS | July 6, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 5 से लेकर 15 जुलाई तक छह देशों के दौरे पर हैं। पहले चरण में वो कतर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात की और ऊर्जा एवं व्यापार समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के दायरे की समीक्षा की।

अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी

IANS | July 6, 2026 10:49 AM

अंकारा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) के नेता इस हफ्ते अंकारा में मिलने की तैयारी कर रहे हैं। यह गठबंधन ऐसे समय में एकता दिखाने की कोशिश कर रहा है जब रणनीतिक प्राथमिकता, रक्षा खर्च और इसके लंबे समय के मकसद पर मतभेदों को छिपाना मुश्किल होता जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अंकारा समिट के लिए नाटो का तय किया एजेंडा, जेलेंस्की से भी करेंगे मुलाकात

IANS | July 6, 2026 10:38 AM

वाशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रक्षा खर्च, दायित्वों का साझा निर्वहन और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर फोकस करने वाले नाटो समिट के लिए अंकारा जाएंगे। इस समिट में उनकी बैठक तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की और सीरिया के अपने समकक्ष अहमद अल-शरा के साथ तय है।

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हुए रवाना, बोले- यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है

IANS | July 6, 2026 10:27 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहल पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।

अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख

IANS | July 6, 2026 9:56 AM

वाशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को दोबारा भेजने की होड़ में अमेरिका एक बार फिर चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह मुकाबला सालों नहीं, बल्कि महीनों में तय होगा, क्योंकि दोनों देश पृथ्वी से परे मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

IANS | July 6, 2026 8:17 AM

काराकास, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो तेज भूकंप से हुई तबाही का मंजर बेहद खौफनाक है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वेनेजुएला में आए भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,342 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं, नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी।

पीएम मोदी के दौरे की प्रतीक्षा कर रहा 'योगा ऑस्ट्रेलिया', सीईओ जॉश प्रायर बोले- 'प्रार्थना द्विपक्षीय संबंध हों और मजबूत'

IANS | July 5, 2026 6:21 PM

कैनबरा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को ऑस्ट्रेलिया बेताब है। पीएम इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने बयान जारी कर इस पर हर्ष व्यक्त किया। इसी क्रम में 'योगा ऑस्ट्रेलिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉश प्रायर ने एक विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने योग को भारत का दुनिया के लिए अनमोल उपहार बताते हुए प्रधानमंत्री के सफल दौरे की शुभकामनाएं दीं।

पाकिस्तान के निर्यात में गिरावट से राजकोषीय व्यापार घाटा बढ़कर 39.5 अरब डॉलर हुआ

IANS | July 5, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान का व्यापार घाटा जून में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 22 प्रतिशत बढ़कर 39.5 अरब डॉलर हो गया। इसकी वजह अर्थव्यवस्था का आयात पर बहुत अधिक निर्भर होना और आर्थिक मंदी के चलते निर्यात में गिरावट आना है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, कहा- उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं

IANS | July 5, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल के समय में भारत को लेकर जो टिप्पणी की है, उसने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिला। पीएम मोदी का यह सम्मान पाकिस्तान को हजम नहीं हो रहा था और रक्षा मंत्री ने इसे लेकर सवाल उठाए। सूत्रों के अनुसार, ख्वाजा आसिफ को भारत ने करारा जवाब दिया है।