इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों पर राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर साधा निशाना, नियमों को बताया गलत
वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की नीतियों को लेकर अपना हमला फिर से शुरू किया है। उन्होंने मिशिगन में ऑटोमोबाइल वर्कर्स से कहा कि कंज्यूमर्स को इलेक्ट्रिक और इंटरनल-कंबशन गाड़ियों में से चुनने की इजाजत होनी चाहिए।