काला सागर में जहाजों को लेकर यूक्रेन की चेतावनी, भारत समेत साझेदार देशों से सतर्क रहने की अपील

IANS | July 27, 2026 4:03 PM

कीव, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने काला सागर में रूसी पोर्ट्स की ओर जाने और आने वाले विदेशी जहाजों के लिए खतरे को लेकर एक बयान जारी किया है।

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु ने सार्क को फिर से शुरू करने की अपील की, क्षेत्रीय शांति और सहयोग पर दिया जोर

IANS | July 27, 2026 3:23 PM

माले, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस/एसएएआरसी) को फिर से शुरू करने की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने सदस्य देशों से इलाके के हित में बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाने की अपील की।

नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश

IANS | July 27, 2026 1:30 PM

काठमांडू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल की जेन-जी एक बार फिर से सड़कों पर उतर चुकी है। नेपाल में परीक्षा में हुए पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से नेपाल की सरकार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है। मार्च 2026 में बालेंद्र उर्फ बालेन शाह की सरकार के आने के बाद यह दूसरी बार है जब युवा सड़कों पर उतरे हैं। वहीं, नेपाल पुलिस का कहना है कि पेपर लीक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सिएटल शूटिंग में अब तक दो लोगों की मौत की हुई पुष्टि, पांच घायलों का इलाज जारी

IANS | July 27, 2026 12:29 PM

सिएटल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सिएटल सेंटर में बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

जयपुर के स्पा सेंटरों पर एफआरआरओ की कार्रवाई, पांच देशों की नौ महिलाओं को वापस भेजा गया

IANS | July 27, 2026 12:22 PM

जयपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गैर-कानूनी तरीके से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरओ) ने नौ विदेशी महिलाओं को डिपोर्ट कर दिया है। ये महिलाएं वीजा खत्म होने के बाद भी जयपुर में रह रही थीं।

पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ बातचीत फेल होने के बाद जेएएसी का मार्च शुरू, पीओके में बढ़ा तनाव

IANS | July 27, 2026 11:29 AM

इस्लामाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक लॉन्ग मार्च निकाल रही है। इस बीच यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से संयम बरतने और पीओके में जेएएसी द्वारा आयोजित लंबे मार्च में भाग लेने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न करने की अपील की।

अराघची ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर की बात, ईरानी जहाज पर यूक्रेनी हमले को लेकर हुई चर्चा

IANS | July 27, 2026 10:29 AM

तेहरान, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने रविवार को एक फोन कॉल के दौरान कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर यूक्रेन के हमले की निंदा की।

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी, कई लोग घायल और जांच में जुटी पुलिस

IANS | July 27, 2026 9:40 AM

सिएटल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के सिएटल से सामूहिक गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका में सिएटल सेंटर के पास सालाना बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।

ईरान के जहाज पर यूक्रेन के हमले का जवाब देना जरूरी : विदेश मंत्री अब्बास अराघची

IANS | July 27, 2026 9:23 AM

तेहरान, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि कैस्पियन सागर में ईरान के कमर्शियल जहाज पर यूक्रेन के हमले को बिना जवाब दिए ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता।

डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट पैटिनसन के ब्रेकअप पर जब जेनिफर लॉरेंस ने तोड़ी थी चुप्पी

IANS | July 27, 2026 9:02 AM

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अदाकारा जेनिफर लॉरेंस का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनिफर और रॉबर्ट के ब्रेकअप पर तीखी टिप्पणी की थी। इसे लेकर हॉलीवुड अदाकारा की प्रतिक्रिया दी थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।