यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट और क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि
लॉस एंजिल्स, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के सेंट्रल यूटा में जंगल की आग बुझाने में लगे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार इसकी पुष्टि की। इससे पहले 2 लोगों के लापता होने की खबर थी। यह हेलीकॉप्टर आग बुझाने के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल था।