गुप्त नवरात्रि: जगत की अधिष्ठात्री देवी भुवनेश्वरी का मंदिर, दर्शन मात्र से कटते हैं पाप, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीर्वाद
जमशेदपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भगवती को समर्पित गुप्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है। गुप्त नवरात्रि का गुरुवार को चौथा दिन है। इस दिन मां भुवनेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 'भारत की स्टील सिटी' के रूप में मशहूर जमशेदपुर में माता का भव्य मंदिर है, जो न केवल भव्य है बल्कि मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।