क्यों हनुमान जी ने लिया था पंचमुखी अवतार? जानें इसके पीछे की कथा और महत्व
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। पौराणिक कथाओं में हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना गया है। लेकिन उनका पंचमुखी स्वरूप इन सब से भी अधिक चमत्कारी और दिव्य है। यह अवतार उस समय प्रकट हुआ, जब भगवान राम के जीवन पर एक घातक संकट आ गया था।