गर्म और ठंडे पानी से उपचार के फायदे, हाइड्रोथेरेपी कई बीमारियों में दे सकती है राहत

IANS | March 20, 2026 6:29 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। हाइड्रोथेरेपी या जल चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पानी के विभिन्न तापमानों का उपयोग करके शरीर के दर्द, विषाक्त पदार्थों को दूर करने और स्वास्थ्य सुधारने में मदद करती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत यह प्राचीन भारतीय पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी हुई है।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे : ब्रश से सौ गुना बेहतर दातुन, नीम से जामुन तक, मौसम के अनुसार करें इस्तेमाल

IANS | March 20, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। तन-मन के साथ मुंह की सफाई भी मायने रखती है। दुनिया भर में आज के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ मुंह को स्वास्थ्य से जोड़ना है। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा दातुन पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जो आधुनिक ब्रश से कहीं ज्यादा प्रभावी मानी जाती है।

आतंकियों के गढ़ में 'इफ्तिखार भट्ट' बनकर किया ऑपरेशन, मेजर मोहित शर्मा ने ऐसे तोड़ी दुश्मनों की कमर

IANS | March 20, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। साल 2004 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर एक सुरक्षित ठिकाने पर बैठकर भारतीय सेना पर हमले की योजना बना रहे थे। उन सब के बीच एक शख्स बैठा था, जिसका नाम 'इफ्तिखार भट्ट' था। 'इफ्तिखार भट्ट' कोई आतंकी नहीं, बल्कि वे भारतीय सेना की एलीट '1 पैरा स्पेशल फोर्सेज' (1 पैरा एसएफ) के एक जांबाज अफसर कैप्टन मोहित शर्मा थे।

पीएम सूर्यघर योजना से छत्तीसगढ़ में लोगों को बड़ी राहत, बिजली बिल जीरो, बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों में फायदा

IANS | March 20, 2026 2:32 PM

बालोद, 20 मार्च (आईएएनएस)। बढ़ते बिजली बिल और पर्यावरण संरक्षण की चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में 'पीएम सूर्यघर बिजली योजना' आम लोगों के लिए राहत और बचत दोनों का मजबूत जरिया बनती जा रही है। इस योजना के तहत घरों और संस्थानों में सोलर सिस्टम लगाकर उपभोक्ता न सिर्फ बिजली बिल से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली भी जमा कर पा रहे हैं। बालौद के रहने वाले लाभार्थियों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए इसे आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद उपयोगी बताया है।

स्पेस रेडिएशन क्या है और एस्ट्रोनॉट्स इससे कैसे बचते हैं?

IANS | March 20, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यात्रा रोमांचक है, लेकिन वहां कई चुनौतियां भी हैं। इनमें बड़ी चुनौती है स्पेस रेडिएशन यानी अंतरिक्ष विकिरण। पृथ्वी पर चुंबकीय क्षेत्र और वातमंडल हमें अधिकांश हानिकारक कणों से बचाता है। यहां हम रोज थोड़ा-बहुत प्राकृतिक विकिरण के संपर्क में आते हैं लेकिन, अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री अलग तरह और बहुत ज्यादा मात्रा में विकिरण के संपर्क में आते हैं, जो पृथ्वी पर मिलने वाले विकिरण से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है।

नवरात्रि विशेष : सात्विक और पौष्टिक तत्वों से भरपूर रखें 'व्रत की थाली', इन चीजों का सेवन नहीं होने देगा कमजोरी

IANS | March 20, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। आदिशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र चल रहा है। कई लोग पहले और नौवें दिन और कुछ पूरे 9 दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं। नवरात्र व्रत का असली सार आस्था के साथ अनुशासन और संतुलित जीवन है। ऐसे में व्रत में खान-पान बहुत मायने रखता है। हल्का, सात्विक और पौष्टिक भोजन शरीर को ऊर्जावान रखता है, पाचन सुधारता है और मन को शांति देता है।

नवरात्रि विशेष : कौन सी देवी किस अंग की करती हैं रक्षा, जानें दुर्गा सप्तशती के 'कवच' का महात्म्य

IANS | March 20, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में शक्ति की आराधना से भक्ति, शक्ति और आस्था के साथ आरोग्य का वरदान माता देती हैं। साथ ही, हर प्रकार के भय से भी मुक्त करती हैं।

विश्व गौरैया दिवस: घटती संख्या के बीच छोटे पक्षियों को बचाने का वैश्विक प्रयास

IANS | March 19, 2026 11:50 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। गांवों की शांत सुबह से लेकर शहरों की चहल-पहल तक, छोटी-छोटी गौरैया की मधुर चहचहाहट कभी हर जगह गूंजती थी। ये नन्हीं चिड़िया बिना बुलाए ही घरों के आंगन और छत पर आ जाती थी, और उनके झुंड यादगार पल बनाते थे, लेकिन आज ये हमारे आसपास से लगभग गायब हो चुकी हैं। कई इलाकों में गौरैया अब दुर्लभ हो गई हैं। इन्हें बचाने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।

नवरात्रि व्रत में मखाना : हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर, व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार

IANS | March 19, 2026 10:40 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। देवी की आराधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व चल रहा है। कई लोग पहले दिन, यानी प्रतिपदा और अष्टमी या चढ़ती-उतरती का व्रत रखते हैं, तो काफी लोग पूरे 9 दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं। व्रत में खान-पान बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में आयुर्वेद बताता है कि मखाना व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार है, जो ऊर्जा देता है और कमजोरी नहीं होने देता।

हीटवेव से अपच तक को दूर करने में कारगर, गर्मी में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं 'नीम का फूल'

IANS | March 19, 2026 9:00 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। तपती धूप, लू और आसमान से बरसती आग, इन सबके बीच सेहतमंद बने रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस मौसम में रोजमर्रा की जिंदगी में स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाता है। आयुर्वेद इस मौसम की परेशानियों से बचने के लिए नीम के फूलों का सेवन करने की सलाह देता है। ये छोटे, सुगंधित फूल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, खून साफ करते हैं, अपच-कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं।