'मथुरा के कोतवाल' का अद्भुत मंदिर, जहां बाल कृष्ण के दर्शन को कैलाश से आए थे महादेव, दर्शन से मिटता है कष्ट

IANS | April 13, 2026 9:35 PM

मथुरा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण व देवाधिदेव महादेव के बीच प्रगाढ़ प्रेम को दर्शाते देश-विदेश में कई देवालय हैं। इन मंदिरों में भक्ति के साथ शक्ति के अद्भुत मिलन के साथ ही भक्ति का बेहद सरल स्वरूप भी देखने को मिलता है। ऐसा ही दिव्य मंदिर उत्तर प्रदेश के श्रीकृष्ण नगरी मथुरा में है, जहां महादेव शहर के कोतवाल या रक्षक के रूप में विराजमान हैं।

हेल्थ टिप्स : गर्मियों में बढ़ जाता है 'फूड पॉइजनिंग' का मामला, ऐसे करें बचाव

IANS | April 13, 2026 9:11 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ते दिखते हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को चेतावनी देने के साथ इससे बचाव के उपाय भी बताते हैं। बासी भोजन, खुले में रखा खाना और गंदा पानी फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा कारण है। गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर सावधानी बरती जाए तो इस समस्या को आसानी से रोका जा सकता है।

ट्रंप के बयान से आहत कई ईसाई, अहमदाबाद के पादरी सेड्रिक प्रकाश बोले- पोप लियो कमजोर नहीं ताकतवर

IANS | April 13, 2026 3:56 PM

अहमदाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV के लिए तल्ख टिप्पणी की। कई ईसाइयों ने उनकी टिप्पणी को बेवजह बताया और शांति के लिए पोप के प्रयासों को सराहा। अहमदाबाद के कैथोलिक पादरी सेड्रिक प्रकाश ने कहा कि ट्रंप भले ही पोप लियो को कमजोर बताएं लेकिन सच्चाई ये है कि शांति, सद्भाव और अहिंसा की बात करने वाले पोप ताकतवर हैं।

गर्मी में बना रहे हैं घूमने का प्लान, रामेश्वरम का कुरुसादई द्वीप देगा सुकून भरा अनुभव

IANS | April 13, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग में जुट जाते हैं, क्योंकि यही समय होता है जब रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून और शांति के पल मिलते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग ठंडी या समुद्र किनारे की जगहों को चुनते हैं। काफी लोग विदेश जाने की प्लानिंग बनाते हैं, लेकिन अगर आप भारत में ही किसी खूबसूरत और शांत द्वीप की तलाश में हैं, तो कुरुसादाई द्वीप आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

चंदन : खून की सेहत सुधारने वाली अनमोल लकड़ी, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

IANS | April 13, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। लिहाजा, दिन-ब-दिन देश के कई हिस्सों का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। आयुर्वेद के पास ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से न केवल तन-मन को ठंडक मिलती है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं की छुट्टी करने में भी कारगर है। ऐसी ही अनमोल औषधि है चंदन की लकड़ी।

ईसीएलएसएस : स्पेस में जीवन बचाने वाला सिस्टम, जानें आईएसएस पर हवा और पानी कैसे होता है रिसाइकल

IANS | April 13, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जब एस्ट्रोनॉट्स पृथ्वी से लाखों किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रहते हैं, तो वहां हवा, पानी और ऑक्सीजन की कोई नई सप्लाई नहीं आ सकती। ऐसे में स्पेस एजेंसीज की पर्यावरण नियंत्रण और जीवन समर्थन प्रणाली यानी ईसीएलएसएस उन्हें जीवित रखने का सबसे महत्वपूर्ण काम करती है।

स्वादिष्ट जड़ी-बूटी : त्वचा की सफाई से लेकर इम्युनिटी बूस्ट तक, 'लेमन ग्रास' सेवन के कई लाभ

IANS | April 13, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में ऐसे खानपान की जरुरत है, जो टेस्टी के साथ ही हल्की और सेहतमंद भी हो। लेमन ग्रास भी कुछ ऐसी है औषधि है, जिसके सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं।

‘दीदी, आप कैसी हैं’, पीएम मोदी-आशा भोसले की पहली मुलाकात की दिलचस्प दास्तान आई सामने

IANS | April 13, 2026 11:53 AM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्षों और यात्रा को समर्पित डिजिटल मंच 'मोदी आर्काइव' ने प्रधानमंत्री और आशा भोसले की मुलाकात की कहानी शेयर की है। इसमें दोनों के बीच हुए संवाद, व्यक्तिगत स्मृतियां और विभिन्न सार्वजनिक अवसरों का जिक्र किया गया है।

तुलसी ही नहीं, उसकी मंजरी में भी छिपे हैं सेहत के राज, सेवन से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

IANS | April 12, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। घर के आंगन में लगी तुलसी सिर्फ पूजा की थाली तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्तियों के साथ तुलसी की मंजरी (फूलों के छोटे गुच्छे) भी स्वास्थ्य के लिए कमाल की औषधि है। आयुर्वेद में तुलसी की मंजरी को इम्युनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी, पाचन सुधारने और तनाव कम करने का प्राकृतिक उपाय माना जाता है।

करियर की शानदार शुरुआत: यूआईडीएआई में इंटर्नशिप आवेदन के लिए 15 अप्रैल आखिरी मौका

IANS | April 12, 2026 11:19 PM

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में इंटरशिप का नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 15 अप्रैल तक के लिए मौका है। इस संस्‍था से जुड़ने के लिए 28 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।