शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाला नेचुरल ड्रिंक है लस्सी, जानें पीने का सही समय
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले कोल्ड ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अक्सर सेहत से खिलवाड़ करते हुए डब्बा बंद आर्टिफिशियल पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं। वहीं, लस्सी एक ऐसा पारंपरिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करती है। दही से तैयार होने वाला यह पेय भारत में लंबे समय से खानपान का अहम हिस्सा रहा है।