नासा का क्यूबसैट कैनवास : स्पेस में रेडियो तरंगों का अध्ययन शुरू, जानें क्या है यह मिशन

IANS | April 19, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सैटेलाइट को हाल ही में लॉन्च किया है, जो पृथ्वी से निकलने वाली प्राकृतिक और मानव-निर्मित रेडियो तरंगों का अध्ययन कर रहा है। यह मिशन वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के अंतरिक्ष वातावरण को बेहतर समझने और अंतरिक्ष मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने में मदद करेगा।

क्या है 'कॉमन योग प्रोटोकॉल'? जो शरीर को रखते हैं चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त

IANS | April 19, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब कुछ ही हफ्तों दूर है। 21 जून 2026 को मनाए जाने वाले इस विशेष दिन की तैयारी शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है। अगर आप योग की दुनिया में नए हैं या अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना चाहते हैं, तो कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) से बेहतर शुरुआत और कुछ नहीं हो सकता।

सुपौल में 20 अप्रैल को सोलर मेले का आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी

IANS | April 19, 2026 10:08 AM

सुपौल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डिग्री कॉलेज चौक स्थित बिजली कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के उपायों की जानकारी देना है।

अरावली की चोटी पर बना 'बादलों का महल', 17वीं सदी के शाही ठिकाने में दिखता है राजपूत-मुगल कला का संगम

IANS | April 18, 2026 11:45 PM

बूंदी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के रेगिस्तान में कई खूबसूरती छिपी है, जो भारत की सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती है। अरावली पहाड़ियों की ऊंची चोटी पर स्थित बादल महल भी कुछ ऐसा ही है। यह बादलों के बीच बसा एक शाही ठिकाना है। जहां एक तरफ तारागढ़ किले की भव्यता नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ नवल सागर झील का शांत पानी दिखाई देता है।

ओरछा का भव्य महल, जहां की रसोई बनी भगवान श्रीरामचंद्र का दरबार, 'दशरथ नंदन' ने रखी थी रानी के सामने 'तीन शर्त'

IANS | April 18, 2026 11:29 PM

ओरछा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। वास्तुकला की खूबसूरती, भक्ति और सुंदर कथाओं से भरी जगहें देखनी हो तो भारत में ऐसी जगहों की कमी नहीं, जहां भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां वास्तुकला की खूबसूरती आंखों को लुभाती है और भक्ति की कथाएं दिल को छू जाती हैं। मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित राजा महल भी ऐसी ही एक अनोखी जगह है। यहां का साधारण सा रसोईघर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दिव्य दरबार बन चुका है, जहां उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। इस महल से जुड़ी प्राचीन कथा भक्ति, प्रेम और चमत्कार से भरी हुई है।

विश्व लिवर दिवस 2026: 'अच्छी आदतें, स्वस्थ लिवर', बीमारियों से बचाव के लिए अपनाएं ये आदतें

IANS | April 18, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन आज की अनियमित जीवनशैली शरीर के अन्य अंगों के साथ ही लिवर को भी दिन ब दिन कमजोर करती जा रही है। हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं मुख्य रूप से खराब खान-पान, शराब, नशीली दवाओं, निष्क्रिय जीवनशैली और व्यायाम की कमी के कारण होती हैं।

उपराष्ट्रपति के श्रीलंका दौरे का संदेश साफ, भारत अपने पड़ोसियों संग मजबूती से खड़ा: उच्चायुक्त संतोष झा (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | April 18, 2026 8:31 PM

कोलंबो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। इसे भारत-श्रीलंका संबंधों में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। करीब 26 वर्षों बाद किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा दे सकती है। श्रीलंका में भारतीय हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) संतोष झा ने आईएएनएस से बातचीत में यात्रा की अहमियत समझाई।

लिवर के लिए जहर समान ज्यादा चीनी, फास्ट फूड और तेल, इन बातों का रखें खास ध्यान

IANS | April 18, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना सेहत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। लिवर खाए गए भोजन को संसाधित करता है। पौष्टिक व संतुलित भोजन से इसे पोषण मिलता है, वहीं शराब के साथ कुछ अन्य खाद्य पदार्थ लिवर के लिए खतरनाक व जहर के समान हैं।

उल्कापिंड गड्ढा नहीं, लाखों साल पुरानी भूवैज्ञानिक गुंबद, नासा ने कैद की 'सहारा की आंख' की तस्वीर

IANS | April 18, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सहारा रेगिस्तान के बीच स्थित एक रहस्यमयी गोलाकार संरचना ने दशकों से वैज्ञानिकों को हैरान कर रखा है। हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने उन्नत सैटेलाइट तकनीक से इस अनोखी भूवैज्ञानिक बनावट को स्पष्ट रूप से कैद किया है।

फायदेमंद है ये कड़वाहट, बीमारियों का काल तो लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' की तरह काम करता है नीम

IANS | April 18, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल की व्यस्त और अनियमित दिनचर्या लिवर की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गई है। बाहर का तला-भुना खाना, अनियमित खान-पान, तनाव और लापरवाही लिवर को नुकसान पहुंचाती है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। आयुर्वेद में नीम को लिवर के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बताया गया है।