'अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का भाव रखना चाहिए', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

IANS | October 22, 2026 8:25 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहंकार के बजाय विनम्रता और निरंतर सीखने का संदेश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया।

कुल्लू में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव, 347 देवी-देवताओं को दिया गया निमंत्रण

IANS | October 21, 2026 1:24 PM

कुल्लू, 21 अक्तूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा बुधवार से शुरू हो गया है। इस साल यह भव्य उत्सव 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह उत्सव विजयादशमी के दिन से शुरू होकर पूरे 7 दिनों तक चलता है।

नैन सिंह रावत : हिमालय नापने वाले पहले भारतीय, जिन्हें दुनिया 'पंडित' के नाम से जानती है

IANS | October 20, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब सैटेलाइट नहीं थे, सही नक्शे नहीं थे, तब उत्तराखंड के एक पहाड़ी शिक्षक ने अपने पैरों से हिमालय को नाप दिया था। उस शख्सियत का नाम पंडित नैन सिंह रावत था।

वाराणसी : 64 दिन बाद दशाश्वमेध घाट पर लौटी गंगा आरती, जलस्तर घटने से 84 घाटों का संपर्क बहाल

IANS | October 20, 2026 10:58 PM

वाराणसी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जल स्तर कम होने के बाद काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर 64 दिनों के अंतराल के बाद गंगा आरती फिर से अपने निर्धारित स्थान पर शुरू हो गई है। इससे काशी के लगभग 84 घाटों के बीच आवाजाही भी फिर से बहाल हो गई है।

ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के बावजूद फल-सब्जी कारोबार पर बड़ा असर नहीं, रिटेलर्स का 20 प्रतिशत ट्रेड शिफ्ट: आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव

IANS | October 20, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में जहां ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है, वहीं फल और सब्जियों के कारोबार पर इसका बहुत बड़ा असर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। यह बात आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव राजकुमार भाटिया ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कही।

विजयादशमी पर देवघर में नहीं जलाए जाते रावण के पुतले, शिवभक्ति से जुड़ी है अनोखी मान्यता

IANS | October 19, 2026 6:08 PM

देवघर/रांची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी पर पूरे देश में जगह-जगह रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जलाए जाने की परंपरा है लेकिन झारखंड की आध्यात्मिक नगरी देवघर शहर में ऐसे आयोजन को निषिद्ध माना जाता है। देवघर यानी बाबाधाम, झारखंड की धार्मिक-आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, जहां रावण के पुतले नहीं जलाए जाने के पीछे एक खास मान्यता है।

गुजरात: वडोदरा में गरबा आयोजनों पर 'शी टीम' बनी सुरक्षा की ढाल, महिला उद्यमियों ने की पुलिस की सराहना

IANS | October 19, 2026 9:36 AM

वडोदरा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात में नवरात्रि पर्व की धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। वडोदरा में गरबा आयोजनों के साथ महिला उद्यमी भी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्टॉल लगा रही हैं। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में महिला स्टॉल संचालिकाओं और ग्राहकों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जा रही है।

गुजरात की 108 एंबुलेंस सेवा बनी जीवनरेखा, 19 वर्षों में 19.66 लाख लोगों की बचाई जान

IANS | October 18, 2026 10:10 PM

गांधीनगर, 18 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में सरकार की ‘108 इमरजेंसी मेडिकल सर्विस’ नागरिकों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है। 108 सेवा केवल एंबुलेंस नहीं है, बल्कि अस्पताल पहुंचने से पहले मिलने वाली ‘प्री-हॉस्पिटल केयर’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 29 अगस्त 2007 को इसकी शुरुआत की थी।

अहमदाबाद के गुजरात विद्यापीठ में छात्रों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग, रसायन मुक्त कृषि पर जोर

IANS | October 18, 2026 9:44 PM

गांधीनगर, 18 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती की थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दे रहा है। इसका मकसद युवा पीढ़ी को रसायन मुक्त भोजन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना है।

उन्नाव में पीएम आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार

IANS | October 18, 2026 9:15 PM

उन्नाव, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना उन्नाव के गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो रही है। कभी जर्जर और टपकती छतों के नीचे जीवन गुजारने वाले परिवार आज पक्के मकानों में सुरक्षित जीवन बिता रहे हैं। योजना की लाभार्थियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अपने घर का सपना अब साकार हो गया है।