नेपाल बाढ़ : कोरस इंटरनेशनल ने जताई चिंता, कहा- 2015 के बाद दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी

IANS | August 28, 2026 9:06 PM

नेपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसे 2015 के भूकंप के बाद दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी बताया जा रहा है। इस भीषण आपदा पर कोरस इंटरनेशनल की मानवीय मामलों की प्रमुख अधिकारी तमारा डेमुरिया ने चिंता जताई है।

परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस : दुनिया में आज 12 हजार से ज्यादा एटम बम, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

IANS | August 28, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जब पूरी दुनिया में खुद को शक्तिशाली बनाने की होड़ है, उस दौर में मानवता पर संकट और गहरा हो जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध, फिर इजरायल-हमास संघर्ष और इसके बाद अमेरिका-ईरान की लड़ाई, ये ऐसे उदाहरण हैं, जिनमें अनगिनत लोग बेमौत मारे गए। इसके बावजूद परिस्थितियां परमाणु युद्ध के मुहाने पर आकर खड़ी हो गईं, जो पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक थीं। भले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन यह खतरा हमेशा के लिए टला नहीं है।

'वीर चक्र' विजेता मेजर मनोज : 'ऑपरेशन तलवार' के नायक, जिन्होंने पॉइंट 5,765 को बना दिया 'तलवार टॉप'

IANS | August 28, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित गांधी कॉलोनी में मेजर मनोज तलवार का जन्म 29 अगस्त 1969 को हुआ था। वह सैन्य परंपरा वाली पीढ़ी के तीसरे अधिकारी थे। उनके पिता, कैप्टन पीएल तलवार, सेना में एक सिविल इंजीनियर थे, जिन्होंने 1962 के युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे हवाई अड्डों में से एक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जन धन योजना के 12 साल: 59 करोड़ बैंक खाते, महिलाओं और ग्रामीण भारत को मिली वित्तीय ताकत; पीएम मोदी ने की सराहना

IANS | August 28, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के 12 वर्ष पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस योजना ने देश में वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने की कोई योजना नहीं, पुराने वाहनों के लिए अलग विकल्प पर चल रही चर्चा: बीपीसीएल चेयरमैन

IANS | August 27, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन और एमडी संजय खन्ना ने गुरुवार को कहा कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जो चर्चा चल रही है, वह केवल इस बात को लेकर है कि क्या पुराने वाहनों के लिए 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन का अलग विकल्प उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन के एक वर्ष पूरे, 21.86 लाख ऋण वितरित; 10.56 लाख नए लाभार्थी जुड़े: सरकार

IANS | August 27, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठित स्वरूप ने गुरुवार को एक वर्ष पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार ने 27 अगस्त 2025 को इस योजना के विस्तारित और पुनर्गठित संस्करण को मंजूरी दी थी, जिसके तहत ऋण वितरण अवधि को 31 मार्च 2030 तक बढ़ाया गया।

देश में प्याज उत्पादन और उपलब्धता की कोई कमी नहीं, 35 रुपए किलो में खुदरा बिक्री शुरू: उपभोक्ता मामलों की सचिव

IANS | August 27, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ती प्याज कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मूल्य स्थिरीकरण भंडार से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने गुरुवार को कृषि भवन से प्याज वितरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। सरकार की ओर से प्याज को शुरुआती तौर पर 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से एनसीसीएफ, नाफेड (एनएएफईडी), केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स और मोबाइल वैनों के माध्यम से बेचा जाएगा।

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, सीएम योगी की पहल ला रही रंग

IANS | August 27, 2026 4:58 PM

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने की पहल रंग ला रही है। वन विभाग की पहल पर रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ता देते हुए पौधरोपण कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे।

सरकार ने गांवों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लोगों से मांगा सहयोग, शुरू की 'दानवीर' पहल

IANS | August 27, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। मंत्रालय ने लोगों से 'दानवीर' बनने का आह्वान किया है। यह एक जन-सहभागिता-आधारित कंप्यूटर क्राउडसोर्सिंग पहल है, जिसके तहत व्यक्ति और संस्थाएं सत्यापित ग्राम पंचायतों को सीधे डेस्कटॉप कंप्यूटर दान कर सकते हैं।

रक्षाबंधन को लेकर प्रयागराज के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी खरीदारी के साथ मेंहदी लगवाने का उत्साह

IANS | August 26, 2026 11:58 PM

प्रयागराज, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजारों में रंगबिरंगी और अलग-अलग डिजाइनों की राखियों की दुकानें सज गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।