पितृपक्ष : उज्जैन में पिंडदान का खास महत्व, माता पार्वती से जुड़ी है सिद्धवट की प्राचीन मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। कोई घर पर श्राद्ध करता है, तो कोई पवित्र नदियों के किनारे जाकर तर्पण और पिंडदान करता है। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन भी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जहां पितरों के लिए किए जाने वाले इन कर्मों की पुरानी परंपरा रही है।

पितृपक्ष : काशी में विधि-विधान से श्राद्ध करने पर मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति, पिशाचमोचन कुंड का है विशेष महत्व

IANS | September 26, 2026 1:15 PM

वाराणसी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष शुरू होते ही लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मुक्ति के लिए गया, प्रयागराज और हरिद्वार की ओर रुख करते हैं, लेकिन काशी की धार्मिक परंपरा में एक मान्यता ऐसी है जो इसे सबसे अलग बनाती है। कहा जाता है कि यदि किसी की अकाल मृत्यु हुई हो तो गया जाने से पहले काशी में पिंडदान करना आवश्यक होता है। इसी वजह से काशी को पितरों के श्राद्ध का प्रथम द्वार भी कहा जाता है।

पितृपक्ष में कौवे को भोजन खिलाने से जुड़ी है ये पौराणिक कथा और मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला पितृ पक्ष शनिवार से शुरू हो चुका है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय श्राद्ध एवं पितृ पक्ष कहलाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पितरों के श्राद्ध का भोजन कौवे को खिलाने की परंपरा है।

पितृपक्ष: पितरों से पहले क्यों किया जाता है ऋषि-मुनियों का तर्पण?

IANS | September 25, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष में हम अपने पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे।

जब 'वंदे मातरम' गाने पर लगता था जुर्माना, फिर भी क्रांतिकारियों के होठों पर रहा आजादी का तराना

IANS | September 25, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। इस साल जब 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' पूरा गाया गया तो वह ऐतिहासिक क्षण था और पूरे देश ने गर्व का एहसास किया। इसी तरह 25 सितंबर को एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के तहत देशभर में संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ है। इसके तहत एक करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक, अभिभावक और नागरिकों की ओर से संपूर्ण वंदे मातरम के सामूहिक गायन का लक्ष्य रहा।

पितृपक्ष में नई शुरुआत से करें परहेज : नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता?

IANS | September 25, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है, जो इस वर्ष 26 सितंबर से पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू होगी और 10 अक्टूबर तक चलेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष के 16 दिन वह अवधि है, जब पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। इसे 'सोलह श्राद्ध' या 'महालय पक्ष' भी कहते हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की पिकनिक शुरू, पांच दिन तक करेंगे आराम

IANS | September 24, 2026 7:47 PM

भोपाल, 24 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार से पालतू हाथियों की पांच दिवसीय पिकनिक शुरू हो गई है। इस दौरान हाथियों को काम से पूरी तरह आराम दिया जा रहा है। उन्हें नहलाने के साथ अरंडी के तेल से मालिश की जा रही है। चंदन-वंदन कर उनका सम्मान किया जा रहा है। इसी के साथ उन्हें गन्ना, गुड़, सेब और नारियल जैसे भोजन भी खिलाए जा रहे हैं।

जब मैडम कामा ने सोशलिस्ट कांग्रेस में देखा ब्रिटिश झंडा, उसे हटाकर विदेश में पहली बार फहराया था भारतीय ध्वज

IANS | September 23, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1907 के उस दौर में पहली बार विदेशी सरजमीं पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा था। जर्मनी के स्टटगार्ट में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांग्रेस के अंदर इस ध्वज को फहराने का साहस एक भारतीय वीरांगना ने किया था, जिनके हौसले इस कदर निर्भीक थे कि विदेशी धरती पर भरी सभा में ब्रिटिश झंडे को उखाड़ फेंका और उसकी जगह नया भारतीय झंडा फहराया गया। यह महान हस्ती थीं मैडम भीकाजी रुस्तम कामा जो 'मैडम कामा' के नाम से मशहूर हुईं।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: जब इशारों की जुबां बिना शोर कहती है कहानी, दिल तक पहुंचता हर एहसास

IANS | September 23, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जब जुबां खामोश होती है, तब भी बातें खत्म नहीं होतीं, बस उनका लहजा बदल जाता है। कभी आंखों से, कभी मुस्कुराहट से, तो कभी हाथों के इशारे से, यही सांकेतिक भाषा का वह असर है, जहां शोर नहीं होता, मगर एहसास दिल तक पहुंच जाता है। बधिर लोग भी हम और आप की तरह ही हंसते हैं, रोते हैं, नाराज होते हैं और दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि उनकी दुनिया में आवाज की जगह इशारे बोलते हैं और उन इशारों में ही उम्मीद के सारे रंग बसे होते हैं।

गुजरात के गांवों में ज्योतिग्राम योजना बनी वरदान, 24 घंटे बिजली ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

IANS | September 22, 2026 9:09 PM

बनासकांठा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति से जीवन और कामकाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुजरात सरकार की ज्योतिग्राम योजना के तहत गांवों और ग्रामीण बस्तियों में नियमित बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार, डेयरी गतिविधियां और छात्रों की पढ़ाई करने में काफी मदद मिली है।