सांस से लेकर पाचन तक की समस्या दूर करने में कारगर कटिचक्रासन, अभ्यास भी आसान

IANS | May 30, 2026 8:24 AM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को बढ़ावा देते हुए आम लोगों को रोजाना अलग-अलग योगासनों के फायदे बता रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने कटिचक्रासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

पुरुषोत्तम मास विशेष: ओडिशा के प्राचीन मंदिर में वासुदेव संग विराजमान हैं बलराम व सुभद्रा, महाप्रसाद की परंपरा

IANS | May 29, 2026 11:30 PM

भुवनेश्वर, 29 मई (आईएएनएस)। नारायण को अति प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। इस पावन महीने में भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। ऐसे में हम आपको देश-दुनिया के उन मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां नारायण के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा ही भव्य मंदिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है।

गर्मी में व्यायाम क्यों जरूरी? बेहतर होता है रक्त संचार और गर्मी सहन करने की क्षमता

IANS | May 29, 2026 11:22 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में लोग अक्सर सोचते हैं कि पसीना आने से शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, लेकिन क्या ऐसा सच में है? हेल्थ एक्सपर्ट इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही बताते हैं कि गर्मियों में व्यायाम क्यों बेहद जरूरी है।

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

IANS | May 29, 2026 10:59 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला दे सकता है। हर साल 30 मई को देशभर में ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1826 में हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था।

डिहाइड्रेशन ही नहीं, हीट स्ट्रोक से भी बचाव में कारगर 'अनानास', पीरियड्स में भी फायदेमंद

IANS | May 29, 2026 10:57 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। देश भर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं। ऐसे में बाजार में उपलब्ध ताजा और रसीला अनानास शरीर को हाइड्रेटेड रखने का बेहतरीन प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है।

स्पेस में तैयार हो रहे स्टेम सेल्स से बेहतर हो सकता है कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर का इलाज

IANS | May 29, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर वैज्ञानिक एक ऐसे प्रयोग पर काम कर रहे हैं, जो भविष्य में कैंसर और खून से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज को बेहतर बना सकता है। आईएसएस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, स्पेस में स्टेम सेल्स उगाने पर रिसर्च की जा रही है, ताकि पृथ्वी पर मरीजों के इलाज के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली और अधिक मात्रा में स्टेम सेल्स तैयार की जा सकें।

सामान्य समझकर टाल रहे हैं बुखार? ये लक्षण हो सकते हैं खतरनाक, समय पर जांच जरूरी

IANS | May 29, 2026 7:04 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में बुखार आना आम बात समझी जाती है, लेकिन क्या हर बुखार सामान्य होता है? जवाब है- नहीं। कई बार तेज बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसे लक्षण मलेरिया की चेतावनी हो सकते हैं। इन लक्षणों की अनदेखी करना खुद से खिलवाड़ के सिवाय कुछ नहीं है।

टेलीस्कोप और कैमरे से कैसे लें चांद की परफेक्ट तस्वीरें? नासा की मून फोटोग्राफी गाइड से लें टिप्स

IANS | May 29, 2026 6:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। 31 मई को साल का दूसरा फुल मून यानी ब्लू मून दिखाई देगा। यह खूबसूरत चांदनी रात फोटोग्राफर्स के लिए सुनहरा मौका है। चांद को देखकर सिर्फ आनंद ही न लें, बल्कि उसे हमेशा के लिए अपने कैमरे में भी कैद कर लें। चाहे आप शुरुआती फोटोग्राफर हों या अनुभवी, अगर आप भी चांद की यादगार और परफेक्ट तस्वीरें खींचना चाहते हैं तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की मून फोटोग्राफी गाइड आपके काम आ सकती है।

वज्रासन से भ्रामरी प्राणायाम तक, मिर्गी को नियंत्रित करने में कारगर ये योगासन, नियमित अभ्यास से मिलेगी राहत

IANS | May 29, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार नई जानकारी साझा कर रहा है। मंत्रालय ने मिर्गी (एपिलेप्सी) से पीड़ित लोगों के लिए खास योगासनों की जानकारी दी है।

31 मई को फुल-मून : अपने मोबाइल से लीजिए चांद की बेहतरीन फोटो, नासा ने शेयर किए फोटोग्राफी टिप्स

IANS | May 29, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। 31 मई को आसमान में एक बार फिर खूबसूरत नजारा यानी कि 'फुल मून' देखने को मिलेगा। इस रात चांद की खूबसूरत तस्वीर हर कोई अपने मोबाइल में कैद करना चाहेगा, लेकिन स्मार्टफोन से चांद की अच्छी तस्वीरें लेने में कई चुनौतियां भी हैं।