दिल्ली की सड़कों पर 'फ्रीडम 250' ऑटो, अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया क्यों हैं खास

IANS | April 16, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को 'फ्रीडम 250' का नाम दिया गया है।

शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

IANS | April 16, 2026 3:19 PM

जम्मू, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन चलाई जाएगी।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर महादेव की तपोस्थली, जहां साक्षात नजर आता है 'ओम'

IANS | April 16, 2026 2:19 PM

पिथौरागढ़, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत प्रकृति की अपार सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा देश है। यहां ऐसी कई अनोखी जगहें हैं, जहां घूमने या दर्शन करने मात्र से मन तरोताजा हो जाता है और भक्ति भाव से भर उठता है। जब बात देवाधिदेव महादेव की होती है, तो देश में उनकी शक्ति और दिव्यता को दिखाने वाली अनेक पवित्र जगहें मौजूद हैं। इन्हीं में से एक अद्भुत स्थान है उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओम पर्वत।

आसमान में क्यों कड़कती है बिजली, जानें क्या है 'रिटर्न स्ट्रोक'

IANS | April 16, 2026 12:15 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गरज-चमक के साथ बारिश का मौसम आते ही आसमान में बिजली कड़कने का डर लगने लगता है। चमकती रोशनी और तेज गड़गड़ाहट देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि वास्तव में बिजली क्यों चमकती है।

‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति

IANS | April 16, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पारंपरिक योग को पानी के साथ जोड़कर किया जाने वाला ‘एक्वा योग’ इन दिनों स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्वीमिंग पूल या पानी में योगासन करने के शारीरिक व मानसिक अनगिनत लाभ हैं।

गर्मियों में खतरनाक डायबिटीज को लेकर लापरवाही, संतुलित आहार और सही कैलोरी काउंट से बनेगी बात

IANS | April 15, 2026 11:52 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या भी बढ़ जाती है। देश में डायबिटीज के मरीज बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। ऐसे में गर्मी में लापरवाही से यह और खतरनाक हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि सही खान-पान और सही कैलोरी काउंट से इसे बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

एलोवेरा-हल्दी: सस्ते और प्राकृतिक तरीके से पाएं चमकदार त्वचा, दाग-धब्बे होंगे दूर

IANS | April 15, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों में बढ़ते तापमान और प्रदूषण से चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और फीकी त्वचा की समस्या आम हो गई है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद स्थायी निखार नहीं मिल पाता। ऐसे में आयुर्वेद सरल, सस्ता और प्रभावी घरेलू उपाय एलोवेरा और हल्दी फेस पैक के इस्तेमाल की सलाह देता है।

अक्षय तृतीया विशेष: 9 दशक में तैयार देवी गंगा का यह भव्य मंदिर, दक्षिण भारतीय, राजपूत और मुगल शैलियों का दिखता है संगम

IANS | April 15, 2026 11:36 PM

भरतपुर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। नारद पुराण के अनुसार, इस दिन माता गंगा भी धरती पर अवतरित हुई थीं। ऐसे में भारत में माता गंगा के कई मंदिर हैं, जो दिव्य अनुभूति देते हैं। ऐसा ही राजस्थान के भरतपुर शहर में माता गंगा का भव्य मंदिर है, जो वास्तुकला और आध्यात्मिकता का एक अनुपम नमूना है।

हाइड्रोथेरेपी: पानी से उपचार का बेहतरीन तरीका, माइग्रेन से जोड़ों के दर्द तक में कारगर

IANS | April 15, 2026 11:24 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 'जल ही जीवन है...' ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन जल से कई शारीरिक व मानसिक रोगों का इलाज भी संभव है, क्या ये आप जानते हैं? पानी से उपचार का प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है हाइड्रोथेरेपी या जल चिकित्सा।

मैक्सिको से अमेरिका गए शख्स की हिरासत में मौत: गुस्से में लोग, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

IANS | April 15, 2026 8:24 PM

मैक्सिको सिटी, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेहतर जिंदगी और रोजगार की तलाश में सीमा पार गया एक शख्स अपने घर नहीं लौटा, बल्कि उसके मौत की खबर ने सबको दहला दिया। 49 वर्षीय एलेजांद्रो कैबरेरा क्लेमेंटे की 11 अप्रैल 2026 को अमेरिका में हिरासत के दौरान मौत हो गई, जिसने पूरे मैक्सिको में मातम और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।