सख्त खाल और धीमी गति से चलने वाला कछूआ, इकोसिस्टम का खास दोस्त
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने में कई जीव-जंतुओं का अहम योगदान होता है। यदि ये न हों तो पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसा ही इकोसिस्टम का एक खास साथी है सख्त खोल और धीमी गति से चलने वाला कछुआ यानी टर्टल, जो पानी और जमीन दोनों जगह पाए जाने वाला शांत स्वभाव का जीव है।