योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था से बलिया का कायापलट, आधुनिक सुविधाओं से बच्चे और अभिभावक खुश

IANS | August 4, 2026 11:17 PM

बलिया, 4 अगस्‍त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में किए जा रहे सुधारों का असर अब सरकारी विद्यालयों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बलिया के विकास खंड नवानगर स्थित 1927 में स्थापित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर, इसका उदाहरण बनकर उभरा है।

धनबाद में 'मेघ पाइन अभियान' का दो साल में दिखा असर, जल संकट का मिला टिकाऊ समाधान

IANS | August 4, 2026 10:12 PM

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सुरक्षित पेयजल, भूजल संरक्षण और भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए 'मेघ पाइन अभियान' पिछले दो दशकों से उत्तर बिहार और झारखंड के धनबाद में वर्षा जल संचयन और पारंपरिक कुओं के पुनर्जीवन पर काम कर रहा है। अभियान के प्रतिनिधि एकलव्य प्रसाद का कहना है कि यदि हर व्यक्ति अपने हिस्से की बारिश के पानी को जमीन में वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाए तो भूजल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यादों में जोशी : मेलोड्रामा के दौर में सूक्ष्म अभिनय के प्रतीक बने अरविंद जोशी

IANS | August 4, 2026 9:51 AM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अरविंद जोशी का जन्म 5 अगस्त 1929 को एक सुसंस्कृत गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके बड़े भाई प्रख्यात रंगमंच कलाकार और निर्देशक प्रवीण जोशी थे, जिनसे उन्हें कला की दुनिया में एक मजबूत आधार मिला।

मधुश्रावणी : पति की लंबी उम्र के लिए नवविवाहिता करती हैं महादेव की यह विशेष पूजा, महिला पुरोहित कराती हैं पूजन

IANS | August 3, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। महादेव की कृपा पाने का सबसे खास महीना श्रावण है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना भोलेनाथ को बेहद प्यारा है। श्रावण के इस महीने में महादेव का जलाभिषेक हो या फिर सोमवार का व्रत, इसको बेहद खास माना गया है। ऐसे में इस सावन के महीने में महादेव की कृपा पाने के लिए शिवालयों में जहां एक तरफ भक्तों की भीड़ लगी रहती है, वहीं तपस्वी और साधु इस पूरे महीने पवित्र नदियों के किनारे वास कर हठयोग तक करते हैं। इस सबके बीच बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में इस महीने में नवविवाहिता अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मधुश्रावणी का व्रत रखती हैं।

'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

IANS | August 2, 2026 10:46 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

मैथिलीशरण गुप्त : महावीर प्रसाद द्विवेदी की डांट ने बदली दिशा, 'भारत-भारती' ने जगाई राष्ट्रीयता की ज्वाला

IANS | August 2, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी के निकट चिरगांव में हुआ। माता-पिता ने बड़े प्यार से उसका नाम 'मिथिलाधिप नंदनशरण' रखा, लेकिन जब उस बच्चे को विद्यालय में भर्ती कराने ले जाया गया, तो यह भारी-भरकम नाम स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर के छोटे से खाने में समा नहीं सका। विवश होकर शिक्षक ने सुविधा के लिए इसे संक्षिप्त कर 'मैथिलीशरण' कर दिया। धनाढ्य गहोई वैश्य परिवार में जन्म लेने के कारण नाम के साथ स्वाभाविक रूप से 'गुप्त' जुड़ गया।

साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक

IANS | August 2, 2026 8:29 AM

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

पीएम किसान योजना को 5 साल बढ़ाए जाने का किसानों ने किया स्वागत, राशि बढ़ाने की मांग

IANS | August 1, 2026 9:31 PM

सीतामढ़ी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना को अगले पांच वर्षों यानी 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना के लिए 31 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी है। बिहार के किसानों ने इसका स्वागत किया और इस योजना को स्थायी करने का आग्रह भी किया।

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

IANS | August 1, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में स्विट्ज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया है कि सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने तक वह अपनी सभी खाद्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखे।

'यह काम करके दिखाने वाली सरकार', भोगपुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले लोगों ने की पीएम मोदी और सीएम नायडू की प्रशंसा

IANS | August 1, 2026 12:14 PM

विजयनगरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले शनिवार को विजयनगरम के लोगों और टीडीपी समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाती है।