गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

IANS | June 2, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।

कैसे तय होता है स्पेस मिशन का मेन्यू, जानें स्पेस फ्लाइट लॉन्च से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्यों करते हैं लंच?

IANS | June 2, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेस मिशन में भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं होता, बल्कि यह एस्ट्रोनॉट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अहम हिस्सा होता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स' सीरीज के तहत बताया कि स्पेस मिशन का मेन्यू कैसे तय होता है।

कब्ज और पीठ दर्द से छुटकारा दिलाएगा धनुरासन, बढ़ती उम्र की समस्याओं में कारगर

IANS | June 2, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। आज की अनियमित जीवनशैली बढ़ती उम्र के लोगों की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को बढ़ाती दिख रही है। उम्र बढ़ने के साथ बार-बार कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं और लगातार पीठ दर्द आम हो जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने धनुरासन यानी बो पोज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सिफारिश की है।

पीएम स्वनिधि योजना के छह साल पूरे, युवा कारोबारी योगराज माली की सफलता बनी मिसाल

IANS | June 1, 2026 10:00 PM

गांधीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। गांधीनगर के युवा कारोबारी योगराज माली की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव और छोटे व्यापारियों के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है।

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

IANS | June 1, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है 'लौकी कलाकंद', जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।

झील, जंगल और घाट... गर्मियों में राहत का पूरा पैकेज है उत्तर प्रदेश, इन जगहों पर सुकून संग मिलेगी ठंडक

IANS | June 1, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपन, चिलचिलाती धूप और लू की वजह से खानपान से लेकर घूमना-फिरना तक मुश्किल हो चुका है। ऐसे में जो शब्द सबसे खास है वो है ठंडक... फिर वो खाने की चीज हो या घूमने की जगह। ऐसे में गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनकर उत्तर प्रदेश उभर रहा है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, वन्यजीव पर्यटन और शांत वातावरण का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

IANS | June 1, 2026 4:44 PM

करनाल (हरियाणा), 1 जून (आईएएनएस)। पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है। इस योजना ने किफायती ऋण और सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त बनाने के छह साल पूरे किए हैं।

मलेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं बना पाएंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट

IANS | June 1, 2026 4:42 PM

कुआलालंपुर, 1 जून (आईएएनएस)। मलेशिया ने बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली ऑनलाइन सामग्री से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोकना शुरू कर दिया है। देश के संचार नियामक ने सोमवार को यह घोषणा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सरकार अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियंत्रण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव

IANS | June 1, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी हवा लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं बहुत आम हो जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट आगाह करते हैं कि गर्मी में त्वचा की समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

IANS | June 1, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, जो पृथ्वी का सबसे ऊंची चोटी है। उन्होंने पर्वतारोहण की सबसे चुनौतीपूर्ण उपलब्धियों में से एक को हासिल किया है। यह चढ़ाई उन्होंने एलीट एक्सपेडिशन्स के साथ की, जिसकी स्थापना रिकॉर्ड तोड़ने वाले पर्वतारोही निर्मल पुरजा ने की थी।