एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

IANS | May 22, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। दिन-ब-दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का दौर भी शुरू होने वाला है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में सिर्फ खुद को ठंडा रखना ही काफी नहीं है, घर और कमरों को भी ठंडा और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास एयर कंडीशनर (एसी) नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं।

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय

IANS | May 22, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हीटवेव, उमस और तेज तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी कर रही हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी है।

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

IANS | May 22, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को चुपके से गहरा नुकसान पहुंचाने वाला ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। यह बीमारी अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती, लेकिन धीरे-धीरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती रहती है। अनियंत्रित हाइपरटेंशन हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

जब चमचमाती रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई दिखती है पृथ्वी, जानें क्या है 'एयरग्लो', 'ऑरोरा' से कैसे है अलग?

IANS | May 22, 2026 10:00 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पृथ्वी के वायुमंडल में एक शानदार और रहस्यमयी चमक लगातार दिखती रहती है, जिसे वैज्ञानिक ‘एयरग्लो’ कहते हैं। हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई एक तस्वीर में पृथ्वी नारंगी रोशनी में नहाई हुई दिख रही है। यह खूबसूरत चमक एयरग्लो की ही देन है।

मोदी सरकार में पारंपरिक शिल्पों को मिल रहा वैश्विक सम्मान: सौम्यरंजन दास

IANS | May 21, 2026 11:23 PM

पुरी, 21 मई (आईएएनएस)। तालपत्र कलाकार सौम्यरंजन दास का मानना ​​है कि पारंपरिक कला रूपों को आखिरकार वैश्विक मंच पर वह पहचान मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं। इसका श्रेय वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हैं।

160 फीट की ऊंचाई से गिरता शीतल जलप्रपात, ठंडक-प्राकृतिक खूबसूरती का संगम, यहीं श्रीकृष्ण करते थे स्नान

IANS | May 21, 2026 9:56 PM

नवादा, 21 मई (आईएएनएस)। देश भर के कई हिस्सों में तिलचिलाती धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसे में प्राकृतिक ठंडक और सुकून की तलाश में पर्यटक प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। बिहार के नवादा जिले में स्थित ककोलत जलप्रपात ऐसी ही एक खूबसूरत जगह है, जहां गर्मी में भी ठंडक का अहसास होता है। यहां का शीतल जल और प्राकृतिक नजारा लोगों को लुभाता है।

पीएम मोदी ने एफएओ प्रमुख को भेंट किया बंगाल का गोविंदभोग चावल, किसानों में बढ़ा उत्साह

IANS | May 21, 2026 8:29 PM

पूर्वी बर्धमान, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में इन दिनों खुशी का माहौल है। इसकी वजह है बंगाल का मशहूर खुशबूदार गोविंदभोग चावल, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान खास तोहफे के रूप में भेंट किया। प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बंगाल के इस पारंपरिक चावल को पहचान दिलाने के बाद किसान और राइस मिल कारोबारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के केसर आम भेंट किए, उत्पादकों में खुशी

IANS | May 21, 2026 7:50 PM

वलसाड, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिनों की सफल विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गुजरात के प्रसिद्ध केसर आमों का विशेष उपहार भेंट किया।

फूलों की चाय : स्वाद के साथ सेहत भी, गर्मियों में ठंडक देकर तनाव दूर करने में कारगर

IANS | May 21, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। चाय की उत्पत्ति पांच हजार साल से भी पुरानी है, लेकिन आज भी यह पेय उतनी ही लोकप्रिय है। सर्दी, बारिश और यहां तक कि भीषण गर्मी में भी इसे पीने वाले कोई कोताही नहीं करते। दुनिया भर में 21 मई को चाय दिवस मनाया जाता है। दूध वाली चाय तनाव दूर करने में कारगर है। हालांकि, गर्मियों में चाय प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प फूलों से बनी हर्बल टी भी है।

भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा, घबराएं नहीं, इन बातों का रखें ध्यान

IANS | May 21, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यही नहीं 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी शुरू हो जाएगा, यानी पृथ्वी और भी तपेगी। इस बीच भारत सरकार एडवाइजरी जारी कर लगातार लोगों से लगातार सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।