ओवरथिंकिंग बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, दिमाग को शांत रखने के अपनाएं ये असरदार तरीके
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत तेजी से आम होती जा रही है। कई लोग किसी एक घटना, बातचीत या चिंता में इस कदर उलझ जाते हैं कि उनका मन बार-बार उसी बात पर अटक जाता है। कभी बीती गलतियों का पछतावा परेशान करता है, तो कभी भविष्य को लेकर डर और असमंजस मन पर हावी हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार जरूरत से ज्यादा सोचते रहना मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।