देश में इबोला का कोई मामला नहीं, प्रभावित देशों से लौटे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

IANS | June 2, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इबोला वायरस बीमारी को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 2 जून 2026 तक भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने और निर्धारित स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

खतरे में हैं 75 प्रतिशत से ज्यादा रीफ, ईएसए ने स्पेस से दिखाई खूबसूरत 'कोरल रीफ' की झलक

IANS | June 2, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। समुद्री जीवन के रक्षक और आधार कोरल रिफ्स इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इनके महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल (1 जून को) विश्व कोरल रीफ दिवस भी मनाया जाता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस से ली खास तस्वीरें शेयर की हैं।

अहमदाबाद : साबरमती रिवरफ्रंट पर चला सफाई अभियान, मंत्री ऋषिकेश पटेल बोले- स्वच्छता में जनता की भागीदारी जरूरी

IANS | June 2, 2026 12:00 PM

अहमदाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में मंगलवार को गांधी आश्रम के पास साबरमती नदी किनारे 'स्वच्छ साबरमती महाअभियान' की शुरुआत की गई। इस अभियान में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मंत्री ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसे जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

IANS | June 2, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।

कैसे तय होता है स्पेस मिशन का मेन्यू, जानें स्पेस फ्लाइट लॉन्च से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्यों करते हैं लंच?

IANS | June 2, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेस मिशन में भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं होता, बल्कि यह एस्ट्रोनॉट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अहम हिस्सा होता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स' सीरीज के तहत बताया कि स्पेस मिशन का मेन्यू कैसे तय होता है।

कब्ज और पीठ दर्द से छुटकारा दिलाएगा धनुरासन, बढ़ती उम्र की समस्याओं में कारगर

IANS | June 2, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। आज की अनियमित जीवनशैली बढ़ती उम्र के लोगों की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को बढ़ाती दिख रही है। उम्र बढ़ने के साथ बार-बार कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं और लगातार पीठ दर्द आम हो जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने धनुरासन यानी बो पोज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सिफारिश की है।

पीएम स्वनिधि योजना के छह साल पूरे, युवा कारोबारी योगराज माली की सफलता बनी मिसाल

IANS | June 1, 2026 10:00 PM

गांधीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। गांधीनगर के युवा कारोबारी योगराज माली की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव और छोटे व्यापारियों के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है।

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

IANS | June 1, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है 'लौकी कलाकंद', जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।

झील, जंगल और घाट... गर्मियों में राहत का पूरा पैकेज है उत्तर प्रदेश, इन जगहों पर सुकून संग मिलेगी ठंडक

IANS | June 1, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपन, चिलचिलाती धूप और लू की वजह से खानपान से लेकर घूमना-फिरना तक मुश्किल हो चुका है। ऐसे में जो शब्द सबसे खास है वो है ठंडक... फिर वो खाने की चीज हो या घूमने की जगह। ऐसे में गर्मी के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनकर उत्तर प्रदेश उभर रहा है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, वन्यजीव पर्यटन और शांत वातावरण का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

IANS | June 1, 2026 4:44 PM

करनाल (हरियाणा), 1 जून (आईएएनएस)। पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है। इस योजना ने किफायती ऋण और सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त बनाने के छह साल पूरे किए हैं।