सेल्फी मोड में 'फौदा' स्टार्स: पीएम मोदी ने ली लंबी सांस, क्या है राज?

IANS | February 26, 2026 6:51 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने 'अंडरकवर एजेंट्स' के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली।

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

IANS | February 26, 2026 6:14 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले सम्मान, 16 एमओयू और समझौतों के साथ ही स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप से संबंधित अहम जानकारी साझा की।

भविष्य नई तकनीक का, इजरायल-भारत दोनों ही इस पर कर रहे काम : नेतन्याहू

IANS | February 26, 2026 5:35 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर मुहर लगाई। पीएम नेतन्याहू ने बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य नई तकनीक का है।

हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, 'जय हिंद' से हर्जोग ने दिया दिल जितने वाला जवाब

IANS | February 26, 2026 5:01 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के अनुसार "भारत और इजरायल की जनता साथ मिलकर अधिक सशक्त है।" उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावनाएं व्यक्त कीं, जिसमें पीएम मोदी हिब्रू बोलते हैं और वे जवाब में "जय हिंद" कहते सुने और देखे जा सकते हैं। दोनों का मतलब एक ही है!

पाकिस्तान: पीटीआई नेताओं ने अब चीफ जस्टिस से मांगा इमरान खान के लिए इंसाफ

IANS | February 26, 2026 4:18 PM

इस्लामाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इमरान खान के लिए इंसाफ की अपील पाकिस्तान के चीफ जस्टिस से की गई है। ये डिमांड जेल में बंद पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने सीजेपी जस्टिस याह्या अफरीदी से की है। उनके नाम एक खत लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है। स्थानीय मीडिया ने इसे रिपोर्ट किया है।

इजरायली सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी: टॉप ट्रेंड में नाम शुमार

IANS | February 26, 2026 3:36 PM

तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का एक और उदाहरण इजरायल में भी दिखा, जहां पीएम मोदी का नाम सड़क से संसद और फिर सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'याद वाशेम' में होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति हर्जोग संग लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'

IANS | February 26, 2026 2:51 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल दौरे के दूसरे दिन, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'याद वाशेम' पहुंचे। नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद प्रेसिडेंशियल गार्डन में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया।

चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि: अल्फ्रेड पार्क में अंतिम गोली से निभाया ‘आजाद’ रहने का प्रण

IANS | February 26, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। "दुश्मन की गोलियों का सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।" यह चंद्रशेखर आजाद के शब्द मात्र नहीं थे, बल्कि यह भारत भूमि के लिए मर मिटने का प्रण था। फौलाद सा शरीर, मूंछों पर ताव और चेहरे पर तेज वाले चंद्रशेखर आजाद की आंखों में आजादी का सपना था। वे ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने अपनी बहादुरी और साहस की कहानी खुद लिखी।

खाटू श्याम के दरबार में भक्तों का मेला, दर्शन कर आनंदित महसूस कर रहे श्रद्धालु

IANS | February 26, 2026 2:15 PM

सीकर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। फाल्गुन मास में 10 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध सीकर स्थित बाबा श्याम के मेले में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

यादों में नानाजी : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'

IANS | February 26, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। कल्पना कीजिए एक ऐसे लड़के की, जिसके पास स्कूल की फीस भरने और किताबें खरीदने तक के भी पैसे नहीं थे। वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए कड़कड़ाती धूप में गलियों में सब्जियां बेचा करता था। किसे पता था कि सब्जी बेचने वाला यह साधारण सा लड़का एक दिन भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा रणनीतिकार बनेगा? कोई यह सोच भी नहीं सकता था कि यह शख्स देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए कैबिनेट मंत्री के पद को मुस्कुराते हुए ठुकरा देगा? यह कहानी है भारत के 'राष्ट्र ऋषि' चंडिकादास अमृतराव देशमुख की, जिन्हें दुनिया प्यार और सम्मान से 'नानाजी देशमुख' के नाम से जानती है।