मैथिलीशरण गुप्त : महावीर प्रसाद द्विवेदी की डांट ने बदली दिशा, 'भारत-भारती' ने जगाई राष्ट्रीयता की ज्वाला

IANS | August 2, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी के निकट चिरगांव में हुआ। माता-पिता ने बड़े प्यार से उसका नाम 'मिथिलाधिप नंदनशरण' रखा, लेकिन जब उस बच्चे को विद्यालय में भर्ती कराने ले जाया गया, तो यह भारी-भरकम नाम स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर के छोटे से खाने में समा नहीं सका। विवश होकर शिक्षक ने सुविधा के लिए इसे संक्षिप्त कर 'मैथिलीशरण' कर दिया। धनाढ्य गहोई वैश्य परिवार में जन्म लेने के कारण नाम के साथ स्वाभाविक रूप से 'गुप्त' जुड़ गया।

साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक

IANS | August 2, 2026 8:29 AM

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

पीएम किसान योजना को 5 साल बढ़ाए जाने का किसानों ने किया स्वागत, राशि बढ़ाने की मांग

IANS | August 1, 2026 9:31 PM

सीतामढ़ी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना को अगले पांच वर्षों यानी 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना के लिए 31 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी है। बिहार के किसानों ने इसका स्वागत किया और इस योजना को स्थायी करने का आग्रह भी किया।

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

IANS | August 1, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में स्विट्ज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया है कि सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने तक वह अपनी सभी खाद्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखे।

'यह काम करके दिखाने वाली सरकार', भोगपुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले लोगों ने की पीएम मोदी और सीएम नायडू की प्रशंसा

IANS | August 1, 2026 12:14 PM

विजयनगरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले शनिवार को विजयनगरम के लोगों और टीडीपी समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाती है।

पिंगली वेंकैया: ब्रिटिश सैनिकों को सलामी देते देख आया था राष्ट्रीय ध्वज का विचार, फिर बना भारत का तिरंगा

IANS | August 1, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त 1947 को सुबह 5:30 बजे फहराया गया ध्वज एक नए युग के उदय के प्रतीक के रूप में शान से खड़ा था। सदियों के औपनिवेशिक शासन को सहने वाले राष्ट्र के लिए यह अपार खुशी, गौरव और राहत का क्षण था। उस विजयपूर्ण सुबह तक का सफर लंबा और कठिन था, जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के विभिन्न स्वरूपों में बदलाव हुए। तीन रंगों और 24 चक्रों वाला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा किसी डिजाइनर की कल्पना से नहीं बना, बल्कि इसके पीछे राष्ट्रप्रेम की भावना और देश को विश्व में अपनी विशिष्ठ पहचान देने का एक संकल्प था। पिंगली वेंकैया ही वे शख्सियत थे, जिन्होंने हिंदुस्तान को उसके अभिमान का प्रतीक तिरंगा दिया।

यादों में मालवीय : उमाकांत मालवीय ने नवगीत को कैसे दिलाई नई पहचान

IANS | August 1, 2026 11:10 AM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध कविता 'एक चाय की चुस्की' के रचयिता उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। जीवन के शुरुआती दौर में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण उन्हें बहुत कठोर संघर्ष करना पड़ा। पिता के निधन के पश्चात उनका परिवार इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) आ गया।

बलरामपुर : मातृ वंदना योजना बनी गर्भवतियों का सहारा, पोषण और आर्थिक मदद से बदली तस्वीर

IANS | July 31, 2026 8:01 PM

बलरामपुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर परियोजना में दिख रही है। यहां सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का उद्देश्य मां और शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

'शोला जो भड़के' से मशहूर हुए भगवान दादा, जिन्हें देखकर डांस सीखे अमिताभ-गोविंदा

IANS | July 31, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। 1 अगस्त 1913 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे भगवान आबाजी पालव का बचपन बेहद गरीबी में बीता। उनके पिता मुंबई की एक कपड़ा मिल में काम करते थे और भगवान आबाजी पालव ने भी अपने जीवन की शुरुआत एक मिल मजदूर के रूप में ही की थी। मूक फिल्मों के दौर में उन्होंने मात्र एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में सिनेमा जगत में अपना पहला कदम रखा।

जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार बना मददगार

IANS | July 30, 2026 7:53 PM

श्रीनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल बाद पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार हुआ है। यहां की हसीन वादियों में इन दिनों दिल्ली, गुजरात, सहित अन्य राज्यों से पर्यटक फुर्सत के पल बिता रहे हैं।