ग्रीन लैबोरेटरी : भरूच का श्री सरदार नगर प्राथमिक स्कूल 1,000 से अधिक पेड़ों के साथ बना मिसाल

IANS | August 26, 2026 11:03 PM

भरूच, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के भरूच की वालिया तालुका का श्री सरदार नगर प्राथमिक स्कूल आसपास के क्षेत्र में 'ग्रीन लैबोरेटरी' के रूप में प्रसिद्ध है। इस स्कूल में एक हजार से ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगे हैं, जो न केवल यहां के पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि बच्चों को भी प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते दिल्ली के फाइव स्टार होटल अंदाज और जेडब्ल्यू मैरियट को नोटिस जारी

IANS | August 26, 2026 7:32 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली के दो प्रमुख पांच सितारा (5-स्टार) होटलों जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अंदाज, एरोसिटी) और जेडब्ल्यू मैरियट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, भंडारण और लाइसेंसिंग से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद एफएसएसएआई ने नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने नियामकीय जांच के लिए कई खाद्य उत्पादों के नमूने भी एकत्र किए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 35 रुपए प्रति किलो की दर से बेचेगी प्याज

IANS | August 26, 2026 6:42 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार से उपभोक्ताओं को 35 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें कई स्थानों पर 55 से 60 रुपए प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई हैं।

छत्तीसगढ़: धमतरी के किसानों के लिए वरदान साबित हुई फसल बीमा योजना, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

IANS | August 26, 2026 2:36 PM

धमतरी, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एक समय था जब प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर किसानों को कुछ नहीं मिलता था। फसल बर्बाद होने पर किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते थे। हालांकि, वर्तमान में केंद्र की 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में इस साल छत्तीसगढ़ के छमतरी के किसानों ने 84,277.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल का फसल बीमा कराया है।

बदलते दौर में भी नहीं बदली 'ओणम साध्या' की परंपरा, केले के पत्ते पर सजते हैं 26 पकवान

IANS | August 25, 2026 12:04 PM

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त (आईएएनएस)। समय के साथ त्योहार मनाने का तरीका जरूर बदला है, लेकिन केरल ने ओणम की एक खास परंपरा को आज भी पूरी मजबूती से संभालकर रखा है। यह है ओणम साध्या... इसमें केले के पत्ते पर 26 तरह के पकवान परोसे जाते है।

गुजरात: खिजाडिया पक्षी अभयारण्य ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क के प्रजनन के लिए बना प्रमुख स्थल, नए शोध में रोचक तथ्य सामने आए

IANS | August 25, 2026 12:02 PM

गांधीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात वन विभाग के अधीनस्थ स्वायत्त संस्था गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जीईईआर यानी गीर) फाउंडेशन के शोधकर्ताओं ने हाल ही में जामनगर जिले में स्थित खिजाडिया पक्षी अभयारण्य में ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क पक्षी के बारे में अध्ययन किया। इस अध्ययन में पता चला कि खिजाडिया पक्षी अभयारण्य ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क (काली गर्दन वाले सारस) के लिए अत्यंत अनुकूल प्रजनन स्थल है। ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क भारत के सबसे बड़े तथा विशिष्ट जलपक्षियों में से एक है।

30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानिए हर महीने कितने की करनी होगी एसआईपी

IANS | August 23, 2026 7:36 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रिटायरमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए का फंड तैयार करना सुनने में भले ही एक बड़ा लक्ष्य लगे, लेकिन सही समय पर निवेश शुरू कर दिया जाए और लंबे समय तक नियमित निवेश जारी रखा जाए तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खासतौर पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए लंबी अवधि का निवेश रिटायरमेंट प्लानिंग का एक प्रभावी तरीका बन सकता है। हालांकि, निवेश शुरू करने की उम्र जितनी कम होगी, उतना अधिक समय कंपाउंडिंग के लिए मिलेगा और हर महीने निवेश की जाने वाली रकम अपेक्षाकृत कम हो सकती है। आज हम आपको कैलकुलेशन के माध्यम से बताते हैं कि अगर कोई 30 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाना चाहता है तो उसे हर महीने कितने रुपए की एसआईपी करनी पड़ेगी।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : बिहार की पुष्पा प्रसाद और मध्य प्रदेश के शैलेंद्र प्रताप सिंह चयनित, बताया- 'सपने साकार हुए'

IANS | August 22, 2026 9:52 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज में कुचायकोट की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति और देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को सम्मानित करेंगी। इस सम्मान के लिए मध्य प्रदेश के सीधी से शैलेंद्र प्रताप सिंह को भी चयनित किया गया है।

'बिस्पोकन' पुस्तक का लोकार्पण, लेखक की नजर से समझें 'एंड्रयू रामरूप' की कहानी तक पहुंचने का सफर

IANS | August 22, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर स्थित सिल्वर ओक हॉल एंड पैटियो में शनिवार को 'बिस्पोकन' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के चेयरमैन सुनील सेठी ने की।

युवा महिला उद्यमी बन रही हैं बदलाव की नई पहचान, एफआईसीसीआई एफएलओ के 'वाइब्रेंट वर्व' से उद्यमियों और कारीगरों को मिल रहे नए अवसर: वुमेन इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | August 22, 2026 5:49 PM

जम्मू/नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू में आयोजित एफआईसीसीआई एफएलओ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख (जेकेएल) के प्रमुख कार्यक्रम "द पावर टू एम्पावर: वाइब्रेंट वर्व, एडिशन-4" ने महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और स्थानीय शिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन में देशभर से महिला उद्यमी, कारीगर, डिजाइनर और गृहिणियां अपने उत्पादों और रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यापारिक अवसरों से जोड़ना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।