यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2,759 पदों पर भर्ती, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन
लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन 22 मई से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तिथि 11 जून निर्धारित है।