महाराणा प्रताप : मेवाड़ का वो शेर, जब कहीं जाता तो करता था मिट्टी का तिलक, उसकी वीरता की कहानी अमर
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत के इतिहास में वीरता और राष्ट्रभक्ति की गाथा गाता है एक ऐसा नाम, जिन्हें कहा गया 'मेवाड़ का शेर'। कई मध्ययुगीन इतिहासकारों ने उन्हें 'कीका' नाम से संबोधित किया। उन्हें यह नाम भीलों से मिला था और इस नाम का मतलब था 'बेटा'। प्रजा के लिए प्रेम, दया भाव था और यही वजह है कि वे एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक आदर्श राजा भी थे। बात हो रही है भारत के वीर सपूत और मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप सिंह की।