इंडो-आर्यन स्थापत्य शैली में बना 16वीं शताब्दी का अद्भुत मंदिर, यहां श्रीकृष्ण-मीरा के दिव्य प्रेम की झलक

IANS | May 7, 2026 11:47 PM

चित्तौड़, 7 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में आपको लीलाधर यानी श्रीकृष्ण के कई भव्य मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़ में श्रीकृष्ण का ऐसा अद्भुत मंदिर है, जो बेहद खास है। वजह है उनकी परम भक्त मीराबाई, जो यशोदानंदन को अपने प्रियवर के रूप में देखती थीं।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आरसेटी योजना से लड़कियां बन रहीं आत्मनिर्भर, टेलरिंग प्रशिक्षण से मिल रहा नया अवसर

IANS | May 7, 2026 9:37 PM

डोडा, 7 मई (आईएएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव अब जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय और स्‍टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की संयुक्त पहल के तहत संचालित इस योजना के माध्यम से युवाओं, विशेषकर लड़कियों को विभिन्न रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गर्मी में शरीर की ताजगी और संतुलन बनाए रखने में कारगर घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | May 7, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक, ताजगी और संतुलन बनाए रखने का सबसे आसान, कारगर और प्राकृतिक तरीका है मिट्टी के घड़े या मटके का पानी पीना। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है। खास बात है कि इसका सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है।

आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?

IANS | May 7, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है आंख। हालांकि, गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता, सेहत को लेकर लापरवाही आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। 40 साल की उम्र के बाद ये समस्याएं और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट की सलाह देते हैं।

क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? सामने आई 'मॉलिक्यूलर क्लाउड' की अनोखी तस्वीर

IANS | May 7, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) अंतरिक्ष में ऐसे कई रहस्य हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? असल में ये बादल हमारे आम बादल नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में मौजूद विशाल मॉलिक्यूलर क्लाउड हैं।

प्रेग्नेंसी में ध्यान का महत्व: हर तिमाही में बढ़ाएं समय, मां और शिशु दोनों को फायदा

IANS | May 7, 2026 10:20 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे (10 मई) और विश्व योग दिवस का समय नजदीक है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान के फायदों के बारे में जानकारी दी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम होगा बिल, सस्ती ब्याज दरों पर मिल रहा लोन

IANS | May 6, 2026 11:18 PM

नालंदा, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने और जागरूक करने के लिए बुधवार को बिहारशरीफ के विद्युत डिवीजन कार्यालय परिसर में सोलर लोन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन डीएम कुंदन कुमार, डीडीसी शुभम कुमार और अधीक्षण अभियंता मनीषकांत ने संयुक्त रूप से किया।

मध्य प्रदेश : सोलर पंप योजना से बुंदेलखंड के किसानों को राहत, सिंचाई आसान और आय में बढ़ोतरी

IANS | May 6, 2026 11:08 PM

दमोह, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में खेती के लिए समय पर सिंचाई करना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री सोलर पंप हाउस योजना किसानों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनकर उभरी है।

बाजार की पाठशाला: सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं? सरकार समर्थित ये स्कीम्स दे रहीं 8.2 प्रतिशत तक ब्याज

IANS | May 6, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा समर्थित बचत योजनाएं (सेविंग स्कीम्स) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। भारत में कई ऐसी स्कीमें हैं, जो 7.5 प्रतिशत या उससे ज्यादा सालाना ब्याज दे रही हैं। ये योजनाएं खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं, जो कम जोखिम रखना चाहते हैं और साथ ही टैक्स लाभ भी पाना चाहते हैं।

बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके

IANS | May 6, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां तेजी से फैलने का डर लगा रहता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के पांच आसान उपाय सुझाते हैं।