दबाव आया काम, पाकिस्तान सरकार ने उज्मा को दी जेल में बंद भाई इमरान खान से मिलने की इजाजत
इस्लामाबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सरकार ने आखिरकार देश और दुनिया की आवाज के सामने घुटने टेकते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक इमरान खान की बहन उज्मा खानम को उनसे मिलने की इजाजत दे दी। खान आदियाला जेल में बंद हैं। स्थानीय मीडिया ने जेल अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।