केंद्र सरकार की 'दीन दयाल अंत्योदय योजना' से पलामू की महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता
पलामू, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की 'दीनदयाल अंत्योदय योजना' ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा माध्यम बन गई है। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए जाते हैं, जिन्हें आसान लोन, स्किल ट्रेनिंग और मार्केट लिंक देकर रोजगार शुरू करने में मदद की जा रही है। बड़ी संख्या में झारखंड के पलामू की महिलाओं ने भी योजना का लाभ उठाया है।