अदाणी ग्रुप देशभर में विश्व स्तरीय स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ करेगा दान

IANS | February 17, 2025 8:53 PM

अहमदाबाद, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को देशभर में विश्वस्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की, जिससे सभी के लिए सस्ती और सुलभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

'परीक्षा पे चर्चा' में मैरी कॉम, सुहास यतिराज और अवनि लेखरा ने शेयर किया छात्रों से सफलता का मंत्र

IANS | February 17, 2025 11:51 AM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण में मैरी कॉम, सुहास यतिराज और अवनि लेखरा जैसी दिग्गज खेल हस्तियों ने छात्रों के साथ संवाद किया और उनसे अहम टिप्स भी साझा किए। परीक्षा में छात्रों की बेस्ट परफॉरमेंस को समर्पित इस मंच की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस मंच पर छात्रों को परीक्षा में होने वाले तनाव, डर और शंकाओं से उभरने के लिए प्रोग्राम किया जाता है, जिसमें विविध क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करती हैं।

अक्षरधाम न्यू जर्सी : एक दिव्य शीतकालीन स्वर्ग

IANS | February 15, 2025 2:39 PM

न्यू जर्सी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। धवल बर्फ की चादर में सजा, अक्षरधाम न्यू जर्सी न केवल एक भव्य मंदिर है, बल्कि हिंदू संस्कृति, भक्ति और शाश्वत मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। बर्फ से ढके इस मंदिर का अलौकिक सौंदर्य आध्यात्मिक शांति और भव्यता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की राय, " शानदार व्यवस्था, दिक्कत गिनाने वालों पर ध्यान न दें लोग "

IANS | February 15, 2025 10:03 AM

महाकुंभ नगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ मेले में आए श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद खुद को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह उनके जीवन का अद्भुत क्षण है, जिसे वो कभी नहीं भूल सकते। श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से बातचीत में प्रशासन की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। कहा कि प्रशासन ने बहुत अच्छी तैयारी की है। हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं कि यहां पर व्यवस्था अच्छी नहीं है, वो झूठ बोल रहे हैं। उन्हें ऐसा बोलने से बचना चाहिए।

टैटू बनवाने वाले हो जाएं सावधान, लापरवाही बरतने पर हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं

IANS | February 14, 2025 5:22 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आजकल युवा खुद को कूल दिखाने के लिए टैटू बनवाते हैं। टैटू बनाने का चलन काफी तेजी से भारत में बढ़ता जा रहा है। वहीं, इंटरनेट पर कई ऐसी रिपोर्ट्स प्रकाशित की गई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि शरीर में टैटू बनवाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

महाकुंभ में आए श्रद्धालु बोले, 'व्यवस्था एकदम बढ़िया कोई दिक्कत नहीं'

IANS | February 14, 2025 10:57 AM

महाकुंभ नगर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। कई श्रद्धालुओं ने जहां आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वे मां गंगा में स्नान करके खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन की तैयारियों पर खुशी भी जाहिर की। कहा कि प्रशासन की तैयारी इतनी अच्छी है कि हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

काशी में विद्वानों का संगम : श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान

IANS | February 10, 2025 4:46 PM

वाराणसी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वाराणसी, जो भारतीय संस्कृति और शास्त्रों की आध्यात्मिक एवं विद्या परंपरा का केंद्र रही है, एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनी। श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वेदांत, दर्शन और शास्त्रों के ख्याति प्राप्त विद्वान महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने की छात्रों संग ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले 'क्रिकेटर सिर्फ बॉल को देखता है, स्‍टेडियम का शोर नहीं सुनता'

IANS | February 10, 2025 11:47 AM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के आठवें एडिशन में दसवीं ओर बारहवीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम्स को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वो खुद को कैसे परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रख सकते हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को आहार से लेकर व्यवहार और विचार तक का 'गुरु मंत्र' दिया।

विडो ऑफ विदर्भ : आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों पर केंद्रित कोटा नीलिमा की पुस्तक का विमोचन

IANS | February 7, 2025 6:49 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोटा नीलिमा की पुस्तक 'विडो ऑफ विदर्भ' का विमोचन शुक्रवार को बुक फेयर में किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों की हालत बहुत खराब है और इस पुस्तक में भी उन घटनाओं का जिक्र किया गया है। पुस्तक में मृतक किसानों के परिवारों पर फोकस है, खासकर उनकी पत्नियों पर, जिन्हें उन्हीं हालातों में किसान के पूरे घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी, जिसमें उसने आत्महत्या की थी। इस अवसर पर कोटा नीलिमा ने आईएएनएस से खास बातचीत में किताब और उसके विषय के बारे में जानकारी दी।

महाकुंभ 2025 : प्रधानमंत्री मोदी आज संगम में करेंगे पवित्र स्नान

IANS | February 5, 2025 8:29 AM

प्रयागराज, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में पवित्र स्नान करेंगे।