ओम पुरी : लोको पायलट बनना चाहते थे, किस्मत पलटी और ताउम्र नसीरुद्दीन के 'ऋणी' बन गए
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की जिंदगी संघर्ष, मेहनत और सफलता की अनोखी मिसाल है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। महज छह साल की उम्र में उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय की दुकान पर बर्तन धोने का काम शुरू कर दिया था।