मिशन रोजगार : यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में, इतने पदों पर होगी नियुक्ति
लखनऊ, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दिसंबर और जनवरी माह में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से 15 विषयों के कुल 7,466 पदों पर भर्ती की जाएगी।