वजन नियंत्रित कर पीसीओडी की समस्या दूर करता है चक्की चालनासन, अभ्यास के कई लाभ

IANS | February 23, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। आज की अनियमित दिनचर्या शरीर को रोगी बनाती जा रही है। ऐसे में योगासन से तन मन को सेहतमंद रखा जा सकता है। एक्सपर्ट ऐसे ही एक बेहद कारगर आसन के रोजाना अभ्यास की सलाह देते हैं, जिसका नाम चक्की चालनासन है।

24 फरवरी का पंचांग : मंगलवार को त्रिपुष्कर-सर्वार्थ सिद्धि का दुर्लभ संयोग, यहां देखें शुभ-अशुभ समय

IANS | February 23, 2026 9:52 AM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मंगलवार, 24 फरवरी को कई महत्वपूर्ण योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोजन भी रहेगा। ये योग शुभ कार्यों में विशेष फलदायी माने जाते हैं, लेकिन कुछ अशुभ काल भी ध्यान रखने योग्य हैं।

जादू का महाराजा: जिसे दुनिया आज आधुनिक भारतीय जादू का जनक मानती

IANS | February 22, 2026 11:33 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 9 अप्रैल 1956 को लंदन में बीबीसी के लोकप्रिय लाइव टेलीविजन कार्यक्रम 'पैनोरमा' का प्रसारण चल रहा था। लाखों ब्रिटिश दर्शक अपने टीवी स्क्रीन के सामने थे। तभी स्क्रीन पर एक भारतीय व्यक्ति प्रकट हुआ, जिसकी राजसी वेशभूषा, सिर पर चमचमाती पगड़ी और आंखों में एक रहस्यमयी चमक थी।

स्मृति शेष: कवि जॉन कीट्स, जिनका नाम 'पानी पर लिखा था' और वह इतिहास में अमर हो गए

IANS | February 22, 2026 7:18 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। "मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, और एक जड़ता मुझे घेर रही है…" यह पंक्तियां महान अंग्रेजी रोमांटिक कवि जॉन कीट्स की प्रसिद्ध कविता 'ओड टू अ नाइटिंगेल' का हिंदी भावानुवाद हैं। इन शब्दों में जीवन की क्षणभंगुरता और आत्मा की गहरी उदासी का स्वर गूंजता है। विडंबना यह रही कि जिस कवि ने जीवन और मृत्यु के रहस्यों को इतनी संवेदनशीलता से उकेरा, वह 25 वर्ष की आयु में 23 फरवरी 1821 को इस दुनिया से विदा हो गया।

पीएम मोदी का इजरायल दौरा अहम, एआई और क्वांटम को लेकर होगी बात: नेतन्याहू

IANS | February 22, 2026 6:36 PM

तेल अवीव, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे। उनके इजरायली समकक्ष प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया है। उनके अनुसार, इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा। विशेष रूप से हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), और क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। नेतन्याहू के अनुसार, ये भारत-इजरायल संबंधों को नई दिशा देगा।

राजसमंद में ‘राजसखी मेला’ का शुभारंभ, हर्बल गुलाल आकर्षण का केंद्र

IANS | February 22, 2026 5:37 PM

राजसमंद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के राजसमंद जिले में राजीविका समूह और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ‘राजसखी मेला’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेले में आकर्षण का केंद्र हर्बल गुलाल रहा। इससे राजीविका समूह की महिलाएं आत्‍मनिर्भर बन रही हैं।

ट्रंप की 'हॉस्पिटल शिप' पर डेनमार्क का जवाब, 'ग्रीनलैंड को इसकी जरूरत नहीं'

IANS | February 22, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भेजी जा रही हॉस्पिटल शिप को अस्वीकार कर दिया है। देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और रक्षा मंत्री ट्रॉएल्स लुंड पॉल्सन ने ट्रंप का बिना नाम लिए दावा किया कि ग्रीनलैंड को हेल्थकेयर सर्विस की जरूरत नहीं है।

इटली: दौलत त्याग गरीबों की सेवा में संत फ्रांसिस ने बिताया था जीवन, उनके अवशेष अब देख पाएगी दुनिया

IANS | February 22, 2026 4:49 PM

रोम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, यानी इटली स्थित ऐतिहासिक शहर असीसी के संत फ्रांसिस को दुनिया गरीबों का मसीहा मानती है। उन्होंने दौलत त्यागकर अपना जीवन गरीब जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था। 13वीं सदी के इस संत को लोग बड़े अदब से याद करते हैं। उनके लिए संत के अवशेषों की झलक भी बड़ी उपलब्धि है। करीब 800 साल बाद उनके अवशेष दुनिया देख पाएगी।

रात में चमकते रहस्यमयी 'नॉक्टिलुसेंट क्लाउड', सूरज डूबने के बाद भी बिखेरते हैं रोशनी

IANS | February 22, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। विज्ञान की दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है, जो उत्सुकता जगाते हैं और कई बार हैरान भी कर देते हैं। इनमें से एक खास रहस्य है नॉक्टिलुसेंट क्लाउड, जिसे 'रात में चमकने वाले बादल' भी कहा जाता है। ये बादल सामान्य बादलों से बिल्कुल अलग होते हैं और रात के अंधेरे में भी चमक बिखेरते दिखाई देते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इनके बारे में विस्तार से जानकारी देती है।

विश्व चिंतन दिवस: लड़कियों के लिए सौ साल से क्यों खास है यह दिन

IANS | February 22, 2026 12:19 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दुनियाभर में हर साल 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। यह दिन खास तौर पर गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स से जुड़ा हुआ है, जो कि भारत के साथ ही दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है।