तनाव, चिंता कम कर मन को शांत रखता यह आसन, छात्रों के लिए भी लाभदायी

IANS | February 20, 2026 9:44 AM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी और अनियमित जीवनशैली न केवल शरीर को थका रही है, बल्कि दिमाग पर भी भारी पड़ रही है। तनाव, एकाग्रता की कमी, कमर दर्द और कई शारीरिक समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योगासन के रोजाना अभ्यास से इन परेशानियों से छुटकारा या काफी राहत मिल सकती है।

ढुण्ढिराज चतुर्थी पर रवि योग के साथ अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा और पंचक का समय

IANS | February 20, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भगवान गणेश की उपासना के लिए विशेष महत्व रखने वाली ढुण्ढिराज चतुर्थी 21 फरवरी को है। मत्स्य पुराण में इसे मनोरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विघ्नों का नाश होता है।

20 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस', जानें क्या कहती है 2026 की थीम

IANS | February 19, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समाज में एकजुटता, सद्भाव और अवसर की समानता को बढ़ावा देने के साथ गरीबी, बहिष्कार, बेरोजगारी और असमानता जैसी चुनौतियों से निपटने का वैश्विक आह्वान करता है 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस'। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की हेलेनिक गणराज्य के पीएम मित्सोटाकिस से मुलाकात, निवेश संभावनाओं पर हुई गहन वार्ता

IANS | February 19, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हेलेनिक रिपब्लिक (ग्रीस) के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। ग्रीस के प्रधानमंत्री नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में हिस्सा लेने के लिए 18 से 19 फरवरी 2026 तक भारत में हैं। मित्सोटाकिस के साथ डिजिटल गवर्नेंस मंत्री दिमित्रियोस पापास्टरगियो और वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

एआई समिट में मैक्रों का छलका भारत प्रेम, कैमरे पर बोले- 'मुझे आपके देश से प्यार'

IANS | February 19, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत मंडपम पहुंचे। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए फिर इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा भी किया। इस दौरान जैसे ही आईएएनएस का कैमरा देखा तपाक से पास आ बोले- आई लव योर कंट्री (मुझे आपके देश से प्यार है)।

अमीन सयानी: बैन के साथ शुरू हुआ रेडियो करियर, अपने दौर में आवाज की दुनिया के 'शहंशाह' ने अमिताभ बच्चन को भी कर दिया था रिजेक्ट

IANS | February 19, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। आवाज की दुनिया के दो दिन हिंदुस्तान में हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। जब भी गाने की बात होती है तो लता मंगेशकर का नाम लिए बगैर पूरी नहीं होती है। ठीक उसी तरह जब रेडियो के इतिहास और उस पर बोलने वालों के किस्से सुनाए जाते हैं तो वह बात अमीन सयानी का नाम लिए बगैर पूरी नहीं हो सकती है, क्योंकि भारतीयों की तीन पीढ़ियों के लिए रेडियो का मतलब एक ही नाम था और वो था अमीन सयानी। उस आवाज के सब दीवाने थे।

यूपी के इस शहर में है 'शिवद्वार', मंत्रमुग्ध करती है 11 वीं सदी की अद्भुत उमा-महेश्वर प्रतिमा

IANS | February 19, 2026 5:35 PM

सोनभद्र, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव के एक से बढ़कर एक शिवालय हैं, जिससे जुड़ी कथा, चमत्कार और मंदिर की बनावट भक्ति के साथ हैरत में भी डालती है। ऐसा ही एक अद्भुत शिवालय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है।

समिट में नन्हे वक्ता रणवीर ने खींचा सबका ध्यान, भारत के शाश्वत विचारों से एआई का भविष्य गढ़ने की बात कही

IANS | February 19, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन में एक बेहद प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ताओं में शामिल छात्र रणवीर सिंह सचदेवा ने अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इमरान खान से 'डील' पर फंसी शरीफ सरकार, मंत्री तरार को देनी पड़ रही सफाई

IANS | February 19, 2026 3:29 PM

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सियासत में अजब सी उथल-पुथल मची है। केंद्र में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की सेहत है। पीएम शहबाज शरीफ के दो करीबियों की टिप्पणी और बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। मीडिया में शोर मचा तो बड़बोले सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार को सफाई पेश करनी पड़ी।

एआई समिट की ‘फैमिली फोटो’: नरेंद्र मोदी के साथ दिखे वैश्विक नेता, क्या कहती है तस्वीर?

IANS | February 19, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे। सामने आई “फैमिली फोटो” केवल एक औपचारिक समूह तस्वीर नहीं है, बल्कि वैश्विक राजनीति और तकनीकी सहयोग का प्रतीकात्मक दृश्य भी है।