रेचक से चतुर्थ तक, चार प्रकार के होते हैं प्राणायाम, शारीरिक-मानसिक संतुलन में कारगर

IANS | February 22, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। योग और प्राणायाम आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने लोगों को प्राणायाम अपनाने की सलाह दी है। मंत्रालय का कहना है कि नियमित प्राणायाम अभ्यास से सांसों पर नियंत्रण आता है और जीवन में संतुलन स्थापित होता है। मंत्रालय ने प्राणायाम के चारों प्रकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

23 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन शुक्ल की षष्ठी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | February 22, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। यह जीवन के हर कार्य के लिए शुभ-अशुभ समय बताता है। 23 फरवरी के पंचांग पर नजर डालें तो दिन सोमवार है और फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।

आयुर्वेद का प्राचीन उपाय सितोपलादि चूर्ण, खांसी-जुकाम से राहत और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

IANS | February 21, 2026 11:26 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आजकल बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम की वजह से सांस की तकलीफ, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आयुर्वेदाचार्य सितोपलादि चूर्ण के सेवन की सलाह देते हैं। यह प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि फेफड़ों को मजबूत करती है, खांसी-जुकाम से तुरंत राहत देती है साथ ही शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है।

एक हजार साल से भी पुराने अधिष्ठात्री के मंदिर का पांडवों ने कराया था निर्माण, मां के चरण को स्पर्श करती हैं सूर्य की पहली किरणें

IANS | February 21, 2026 10:28 PM

जालौन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। देश-दुनिया में शक्ति को समर्पित कई देवालय हैं, जहां की बनावट हो या भक्ति से भरी कथाएं, भक्तों को आकर्षित करती हैं। ऐसा ही देवी का एक मंदिर उत्तर प्रदेश के जालौन में स्थित है। यमुना नदी के तट पर घने जंगलों और बीहड़ों के बीच स्थित 'जालौन वाली माता का मंदिर' प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठ है।

पोरबंदर की अशिक्षित बालिका से राष्ट्र की 'बा' तक का सफर, अंग्रेजी हुकूमत के लिए गांधीजी जितना ही 'बड़ा खतरा' थीं कस्तूरबा

IANS | February 21, 2026 10:24 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इतिहास के पन्नों में कस्तूरबा गांधी को अक्सर महात्मा गांधी की 'परछाईं' मात्र मान लिया जाता है, लेकिन गहराई में उतरें तो सच यह है कि वह एक स्वतंत्र, निडर और बेहद मजबूत इरादों वाली जननेता थीं। 19वीं सदी के अंत में पोरबंदर की एक अशिक्षित बालिका से पूरे राष्ट्र की 'बा' बनने का सफर अद्भुत और प्रेरणादायक है।

घड़ी नहीं, सूरज बताता है खाने का सही समय, 'सन क्लॉक' को फॉलो करती है बॉडी

IANS | February 21, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आमतौर पर धारणा बनी हुई है कि जब भी भूख लगे खाना खा लेना चाहिए, लेकिन आयुर्वेद इसे गलत बताता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर कोई मशीन नहीं है, बल्कि प्रकृति का हिस्सा है। इसे ठीक रखने के लिए दवाइयों या सख्त डाइट की बजाय सूरज के रिदम का सम्मान करना चाहिए। वास्तव में बॉडी सन क्लॉक के हिसाब से चलती है।

छोटी सी ‘डॉली’ ने बदल दी थी विज्ञान की दिशा, एक 'कोशिका' से जन्मी उम्मीद

IANS | February 21, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जितना जीवन रहस्यमयी है उतना ही रोमांच से भरा विज्ञान है। ऐसा ही एक रोमांचक पल 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने आया। वैज्ञानिक जगत में उस समय हलचल मच गई जब स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली सफलतापूर्वक क्लोन की गई स्तनधारी भेड़ डॉली की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था, लेकिन उसकी क्लोनिंग की उपलब्धि को सार्वजनिक रूप से इसी दिन सामने लाया गया। यह घटना आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है।

वैज्ञानिक शोध में बड़ा खुलासा, बिल्ली बनी कैंसर रिसर्च की नई कड़ी

IANS | February 21, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिल्ली और इंसानों के बीच कुछ ऐसी समान कड़ी मिली है जिससे कैंसर इलाज में मदद मिल सकती है। कैंसर अनुसंधान पर हाल ही में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह शोध 19 फरवरी को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल 'साइंस' में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में पालतू बिल्लियों के कैंसर और इंसानों के कैंसर के बीच चौंकाने वाली जेनेटिक समानताओं को उजागर किया गया है।

यून सुक येआल को मौत की सजा क्यों नहीं? अदालती फैसले पर सियासत तेज

IANS | February 21, 2026 6:09 PM

सोल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को मौत की सजा न दिए जाने को लेकर दक्षिण कोरिया में सियासी बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग सड़क पर भी उतरे तो कुछ ने हंगामे को बेबुनियाद करार दिया। सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया?

ब्राजील को भारत से बहुत उम्मीदें, हम साथ मिलकर काम करेंगे तो होंगे मजबूत: लूला

IANS | February 21, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को "भारत से बहुत उम्मीदें हैं," और उन्हें लगता है कि अगर ब्राजील और भारत मिलकर काम करेंगे तो और मजबूत होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के बढ़ते कद और बढ़ते प्रभाव पर रोशनी डाली। इस दौरान उन्होंने कश्मीर हमले का भी जिक्र किया।