सावित्रीबाई फुले: अपशब्दों की बौछार से गुलामी की चुनौती तक, संघर्ष और तानों से तपकर बनीं 'नारी शिक्षा की अग्रदूत'

IANS | March 9, 2026 11:15 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। उस दौर में जब लड़कियों की शिक्षा को पाप समझा जाता था, जब तमाम यत्न कर उनका रास्ता रोका जाता था, तब एक महिला ने अपशब्दों की बौछार, समाज की तानों और गुलामी की जंजीरों को चुनौती दी। रोजाना अपमान और हमलों से गुजरकर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अटूट संकल्प के साथ निकलकर वह भारत की 'नारी शिक्षा की अग्रदूत' बनीं।

सेहत ही नहीं, मूड भी ठीक करती है सूरज की रोशनी, गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान

IANS | March 9, 2026 10:55 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम विदाई ले चुका है और गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ध्यान रखने की बात है कि लोग ठंड के दिनों में जहां धूप सेंकते हैं, तो वहीं गर्मियों में भागते हैं। हालांकि, गर्मियों में भी धूप जरूरी है, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। सूरज की रोशनी सिर्फ गर्माहट नहीं देती, बल्कि सेहत और मूड दोनों को ठीक रखने का सबसे प्राकृतिक तरीका है।

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

IANS | March 9, 2026 8:39 PM

वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने कहा कि अगर टीम को ईरान वापस भेजा गया तो उनकी हत्या हो सकती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि टीम को शरण दी जाए, अन्यथा अमेरिका उन्हें स्वीकार करने को तैयार है।

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

IANS | March 9, 2026 8:05 PM

अबू धाबी, 9 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को किए गए हमले में कुल 15 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला, जिनमें से 12 को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया, जबकि तीन मिसाइलें समुद्र में गिर गईं और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

महबूबा मुफ्ती पहुंची ईरानी दूतावास, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जताया दुख

IANS | March 9, 2026 6:45 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार को ईरानी दूतावास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। इनसे पहले जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के सांसदों ने भी पहुंचकर शोक जताया।

वाजिद खान की अनोखी दुनिया, जहां न ब्रश, न पेंट, पोर्ट्रेट पर हथौड़े और कीलों से रची जाती है एक नई कहानी

IANS | March 9, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। आज कहानी ऐसी शख्सियत की है, जो प्रख्यात मूर्तिकार, आविष्कारक और पेटेंट धारक होने के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से भौतिक दुनिया से बेहद अलग-थलग हैं। चित्रकारी के लिए उनके पास पेंट, ब्रश और पेंसिल नहीं, बल्कि हथौड़े और कीलें मिलेंगी, जिनसे उन्होंने साबित करके दिखाया कि आर्ट को सिर्फ रंगों और ब्रश-पेंट से नहीं, बल्कि किसी भी वस्तु से बनाया जा सकता है।

क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?

IANS | March 9, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। मानव शरीर सूक्ष्मजीवों का एक विशाल संसार है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में 'माइक्रोबायोम' कहा जाता है। यह मुख्य रूप से हमारी आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया, वायरस, कवक (फंगस) और उनके जीन्स का एक जटिल संग्रह है। इन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) की सहायता से ही देखा जा सकता है। हमारे स्वास्थ्य में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये न केवल भोजन के पाचन में सहायक होते हैं, बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को सुदृढ़ कर शरीर को विभिन्न संक्रमणों और रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

ईरानी सुप्रीम लीडर पर हमले का चीन ने किया विरोध

IANS | March 9, 2026 2:38 PM

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता का ऐलान हो गया है। इस सबके बीच इजरायल और अमेरिका की ओर से की गई टिप्पणी भी चर्चा में है। जिसमें साफ कहा गया है कि उन्हें अयातुल्ला का उत्तराधिकारी बर्दाश्त नहीं होगा। इस बीच चीन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को निशाना बनाए जाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया है।

अंतरिक्ष में भोजन करने वाले पहले इंसान थे यूरी गागरिन, कुछ ऐसा था 'स्पेस फूड' एक्सपीरिएंस

IANS | March 9, 2026 1:13 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। 12 अप्रैल 1961 को सोवियत अंतरिक्ष यात्री (कॉस्मोनॉट) यूरी गागरिन ने 'वोस्तोक-1' मिशन के जरिए न केवल अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले मानव होने का गौरव हासिल किया, बल्कि वे शून्य गुरुत्वाकर्षण (जीरो ग्रेविटी) में भोजन करने वाले पहले व्यक्ति भी बने। पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान गागरिन ने एल्युमिनियम ट्यूब की मदद से 'बीफ और लिवर पेस्ट' को सीधे अपने मुंह में निचोड़कर खाया था।

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

IANS | March 9, 2026 11:10 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले पहले इंसान बने। उनकी उड़ान ने मानव इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। "पोयेखाली!!" (चलो चलें) कहते हुए उन्होंने कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से वोस्तोक 1 स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर उड़ान भरी थी।