भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से खुलेगा 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता, कृषि से स्टार्टअप तक कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

IANS | September 21, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता भारत में 20 अरब डॉलर तक के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे कृषि, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मरीजों और दवाओं की सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एनएफआई का 7वां संस्करण लॉन्च, कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा

IANS | September 21, 2026 6:54 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया (एनएफआई) के 7वें संस्करण और एडीआर-पीवीपीआई 2.0 मोबाइल ऐप के आईओएस संस्करण का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मरीजों की सुरक्षा और दवाओं की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की गई।

पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- पहल फिटनेस को बढ़ावा दे रही

IANS | September 20, 2026 8:56 AM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने रविवार को इंडिया गेट फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जाने वाले 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनता में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सरकार के इस पहल को बेहद खास बताया।

गुजरात : आदिवासी क्षेत्रों में इमरजेंसी हेल्थकेयर मजबूत करने की पहल, रिस्पॉन्स टाइम आधा करना लक्ष्य

IANS | September 19, 2026 9:30 PM

गांधीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आदिवासी इलाकों में इमरजेंसी हेल्थकेयर सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में गुजरात एक बड़ा कदम उठा रहा है, जिसके तहत आदिवासी क्षेत्रों में 89 नई एम्बुलेंस शामिल की जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गुजरात के सबसे दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

गुजरात में हर आंगनवाड़ी की निगरानी करेंगी महिलाओं की समितियां, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर रहेगा फोकस

IANS | September 19, 2026 6:41 PM

गांधीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में हर आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां (एएमसी) बनाई जाएंगी। इसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रारंभिक बाल शिक्षा में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है। इसके साथ ही बच्चों और माताओं को मिलने वाली सेवाओं की निगरानी को बेहतर बनाया जाएगा।

एफएसएसएआई ने शिशु पोषण उत्पादों को लेकर नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन मामलों में शुरू की कानूनी कार्रवाई

IANS | September 18, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेस्ले इंडिया के खिलाफ उसके शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कथित नियामकीय उल्लंघनों के संबंध में तीन अलग-अलग न्यायनिर्णयन (एडजुडिकेशन) मामले शुरू किए हैं। इनमें एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 जैसे उत्पाद शामिल हैं।

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

IANS | September 18, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। हमारा शरीर जब किसी परेशानी से गुजरता है तो कई बार पहले ही छोटे-छोटे संकेत देने लगता है। बस जरूरत होती है उन संकेतों को समझने की। जैसे अचानक बहुत ज्यादा थकान होना, भूख कम लगना या पेट खराब रहना किसी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। इसी तरह पेशाब करने के तरीके में बदलाव भी शरीर का एक जरूरी संकेत हो सकता है।

चंडीगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवजातों के लिए बेबी केयर किट और रक्तदान शिविर का आयोजन

IANS | September 17, 2026 9:11 PM

चंडीगढ़, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत की। भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सेक्टर-32 अस्पताल में नवजातों की माताओं को बेबी केयर किट बांटी और मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने वाले हैं। उनके नेतृत्व में 25 करोड़ गरीबों का भी जीवनस्तर सुधरा और वे गरीबी रेखा से बाहर निकले। वह आज दुनिया के ब्रांड एंबेसडर हैं।

पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल, कर्मचारियों और आश्रितों को टेलीमेडिसिन की सुविधा

IANS | September 17, 2026 8:53 PM

कोलकाता, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व रेलवे (ईआर) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है।

डब्ल्यूएचओ चीफ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, ब्रिक्स एजेंडे में स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखने के लिए दिया धन्यवाद

IANS | September 17, 2026 8:39 PM

जिनेवा, 17 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।