महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, सिप्ला फार्मा का पुणे स्थित सीएंडएफ बिक्री लाइसेंस रद्द

IANS | August 28, 2026 9:15 PM

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दवा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स मामले में सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज लिमिटेड का पुणे स्थित दवा बिक्री (सीएंडएफ) लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

दिमाग को हमेशा रखना है जवान, तो पहेलियों से करो दोस्ती, इन टिप्स को आजमाएं

IANS | August 28, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बुढ़ापे में भी अगर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखना है, तो उसे खाली मत छोड़िए। उसे काम में लगाए रखिए। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का कहना है।

छोटी सी लौंग सेहत के लिए बड़े काम की, दांत दर्द से लेकर मुंह की बदबू तक में देती है राहत

IANS | August 28, 2026 11:12 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। लौंग भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला ऐसा मसाला है, जो भले ही साइज में छोटा दिखे, लेकिन इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। चाय से लेकर सब्जी तक, लौंग का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। सर्दी-जुकाम या दांत में दर्द होने पर भी लोग अक्सर लौंग का इस्तेमाल करते हैं।

एंडोकॉन 2026 : दिल्ली में 28 से 30 अगस्त तक एसजीईआई के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

IANS | August 27, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आर्यावर्त अस्पताल की तरफ से सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी ऑफ इंडिया (एसजीईआई) का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन 'एंडोकॉन 2026' 28 से 30 अगस्त तक नई दिल्ली के अंदाज एयरोसिटी में आयोजित किया जा रहा है।

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर

IANS | August 27, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत बनती जा रही है। काम शुरू करने के बाद कई लोग लगातार घंटों बीत जाने के बाद भी कुर्सी से उठते नहीं हैं। बीच में खाना, चाय और फोन जैसी चीजें भी अक्सर बैठे-बैठे ही हो जाती हैं। बाहर से देखने पर यह दिनचर्या आरामदायक लग सकती है, लेकिन शरीर के लिए लगातार कम एक्टिव रहना अच्छी बात नहीं है। कई वैज्ञानिक रिसर्च में लंबे समय तक बैठे रहने और दिल से जुड़ी बीमारियों के बीच संबंध पाया गया है।

एच1एन1 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, कुछ लोगों को बरतनी होगी सावधानी : प्रो. गांगुली

IANS | August 26, 2026 6:47 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या यह कोरोना जैसा खतरनाक है, इसके लक्षण क्या हैं, कब टेस्ट जरूरी है और किन लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए? इन तमाम सवालों पर पद्म भूषण पुरस्कार विजेता, आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और ट्रॉपिकल बीमारियों के विशेषज्ञ प्रोफेसर निर्मल कुमार गांगुली ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे

IANS | August 25, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रोते हुए किसी को देखकर हम अक्सर मान लेते हैं कि वह बहुत कमजोर है या अपनी इमोशन्स को संभाल नहीं पा रहा। खासकर बचपन से हमें कई बार कहा जाता है कि 'रोओ मत, मजबूत बनो', लेकिन सच यह है कि रोने से शरीर और मन पर इसके कुछ अच्छे असर भी हो सकते हैं। जब इंसान बहुत ज्यादा परेशान या तनाव में होता है, तो उसका शरीर भी इसका असर महसूस करता है।

इन्फ्लूएंजा-ए आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है : स्वास्थ्य मंत्रालय

IANS | August 24, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदलने के साथ-साथ वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1), जो स्वाइन फ्लू वायरस का ही एक प्रकार है, के पॉजिटिव मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

रोज माउथवॉश करते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

IANS | August 24, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सुबह उठते ही ब्रश करना और फिर मुंह की ताजगी के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करना अब कई लोगों की रोज की आदत बन चुका है। कुछ लोग इसे सांसों की बदबू दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ को लगता है कि माउथवॉश करने से दांत और मसूड़े ज्यादा साफ रहेंगे।

विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया

IANS | August 23, 2026 3:32 PM

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को विशाखापत्तनम में 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया। यह फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 87वां संस्करण था। ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान इस साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया गया था।