जापान में बारिश भी नहीं रोक सकी योग का उत्साह, 2100 लोग जुटे
दुबई/ब्रातिस्लावा/टोक्यो, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विश्वभर में उत्साह, ऊर्जा और सामुदायिक सहभागिता के साथ योगोत्सव मनाया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" (योग फॉर हेल्दी एजिंग) रही, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। दुनिया के पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक योग साधना में जुटे लोग दिखे।