बिना जानकारी के योग पड़ सकता है भारी, अभ्यास करते समय बरतें ये सावधानी
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। योग शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन गलत तरीके से किया गया योग शरीर को लाभ पहुंचाने की जगह नुकसान भी कर सकता है। अक्सर लोग बिना किसी ट्रेनर या सही जानकारी के योगाभ्यास शुरू कर देते हैं, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए योग शुरू करने से पहले उसके सही नियम, तरीका और सावधानियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।