योगी सरकार ऐप से करेगी टीकाकरण की निगरानी, अब नहीं छूटेगा कोई बच्चा
लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे के हर एक बच्चे का नियमित टीकाकरण कराने के उद्देश्य से स्टाफ नर्स, एएनएम और हेल्थ विजिटर को डिजिटल प्रशिक्षण दे रही है। त्वरित टीकाकरण कौशल संवर्धन (रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल एन्हांसमेंट या राइज) ऐप का प्रशिक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कार्यक्रम, सत्र प्रबंधन, टीके को लेकर सुरक्षा, कोल्ड चेन प्रबंधन के सिद्धांत, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव और टीकाकरण से इनकार करने वाले लोगों पर नजर रख सकेंगे और उनके बच्चों का टीकाकरण करवा सकेंगे।