सुबह उठते ही लोग क्यों पीते हैं पानी? क्या है इसका दिमाग से कनेक्शन!
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। कॉग्निटिव फंक्शन (संज्ञानात्मक कार्य) सही हो तो जिंदगी की गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ती है और इसमें अगर कोई गड़बड़ी हो तो बेपटरी होने में वक्त नहीं लगता। कॉग्निटिव का सहज मतलब आपकी सोचने-समझने की क्षमता से है। शारीरिक और ब्रेन के कोऑर्डिनेशन से है। अक्सर इसे बढ़ती उम्र से जोड़ा जाता है, इसे लेकर कई स्टडी भी हुई हैं। जिसमें हाइड्रेशन की जरूरत पर बल दिया गया। यानी पानी पिएंगे तो दिमाग ठीक से काम करेगा। शोध भले आज की सदी में हो रहे हों लेकिन हकीकत ये भी है कि हमारे देश में एक पीढ़ी दूसरी को तोहफे में नसीहत देती आई है। क्या है वो नसीहत जिसे दादी-नानी ने प्रैक्टिस बनाया!