खांसी या दमा की समस्या से हैं परेशान, इस आयुर्वेदिक औषधि से मिलेगा आराम
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज के आधुनिक जीवन में बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी और दमा जैसी सांस की समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। ऐसे में प्राकृतिक औषधि का प्रयोग करना काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है कण्टकारी, जिसे आमतौर पर भटकटैया या कंटेरी भी कहा जाता है।