सस्ती दवाइयों से लोगों की जेब को राहत, जन औषधि केंद्र बना वरदान
नीमच, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आम लोगों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इस पहल का मकसद हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनकी आर्थिक बचत करना है। मध्यप्रदेश के नीमच शहर में भी ऐसा ही एक जन औषधि केंद्र शुरू किया गया है, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां बाजार से 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल रही हैं, जिससे सैकड़ों लोगों को रोजाना बड़ी राहत मिल रही है।