सिर में जुओं से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। सिर में अचानक खुजली बढ़ना रूसी के साथ-साथ जुओं के होने का भी संकेत देती है। इससे न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। जूं सिर में कई अंडे देती हैं, जिन्हें लीख कहा जाता है। ये बालों से इतनी मजबूती से चिपकती हैं कि पानी या कंघी से भी आसानी से नहीं हटती।